Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL 2020:स्टेडियम में मौजूद नहीं है दर्शक..फ़िर भी मैच देखते वक़्त सुनाई देता है शोर..जानें कैसे.!

IPL 2020:स्टेडियम में मौजूद नहीं है दर्शक..फ़िर भी मैच देखते वक़्त सुनाई देता है शोर..जानें कैसे.!
IPL 2020 :खाली स्टेडियम।

19 सितंबर से आईपीएल का आगाज़ हो गया।पहला मैच मुंबई इंडियंस औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जिसमें चेन्नई ने पाँच विकेटों से जीत दर्ज की..कोरोना के चलते इस बार स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री मना है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:कोरोना महामारी के बीच संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हुआ आईपीएल आयोजन इस बार कई तरह की बंदिशों से जकड़ा हुआ है।कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्टेडियम में दर्शकों के आने की मनाही है।ऐसे में बिना दर्शकों के मैच का होना अधूरा अधूरा लग रहा है।स्टेडियम में बिना दर्शकों के मैच खेलने में खिलाड़ियों को भी मजा नहीं आता और न ही टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों को।लेकिन टीवी वाले दर्शकों के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल ने एक ख़ास तरह की सुविधा की है जिसके चलते काफ़ी हद तक उन्हें स्टेडियम के दर्शकों की कमी महसूस नहीं होगी। ipl 2020

ये भी पढ़ें-IPL 2020:ख़त्म हुई इतंजार की घड़ियाँ..मोबाइल पर लुत्फ़ उठाने के लिए करें बस ये काम.!

टीवी पर मैच प्रसारित करने वाले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने मैच के दौरान दर्शकों के शोर वाली कृत्रिम आवाज़ का सहारा लिया है।शनिवार को पहले मैच के दौरान ये दिखा भी।जिस वक़्त खिलाड़ी चौके या छक्के लगा रहे थे तो दर्शकों का शोर भी टीवी पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों को सुनाई पड़ रहा था।यह शोर पूरी तरह से आर्टिफिशियल था जो अलग से सेट किया गया था।चौके छक्कों या विकेट गिरने के अलावा भी पूरे मैच के दौरान दर्शकों का शोर सुनाई पड़ता रहा जिसके चलते टीवी पर मैच का लुफ़्त उठा रहे लोगों को काफ़ी हद तक दर्शकों की कमी महसूस नहीं हुई।

ये भी पढ़ें-लखनऊ:घर से संचालित हो रहा था देह व्यापार का धंधा..ऑनलाइन होती थी लड़कियों की बुकिंग.!

हालांकि मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों को ज़रूर दर्शकों की कमी खल रही होगी।क्योंकि यह पहला मौका है जब बिना दर्शकों की उपस्थित के आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। ipl news

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते आईपीएल का आयोजन तय समय पर नहीं हो पाया है, भारत मे कोरोना को देखते हुए ही इस साल के आईपीएल का आयोजन यूएई में कराने का निर्णय लिया गया है। ipl letest news

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us