Hapur Car Accident : तालाब में पलटी कार चार दोस्तों की मौत, लोगों को सुबह हुई जानकारी
On
यूपी के हापुड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां गुरुवार सुबह एक तालाब में होंडा सिटी कार पलटी हुई मिली, कार के भीतर चार युवक मृत अवस्था में मिले.
Hapur Car Accident : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई चारों दोस्त थे जो गाजियाबाद के एक फार्महाउस में नौकरी करते थे. देर रात वहां से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी जिसके चलते चारों युवकों की मौत हो गई गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई. हादसे की ख़बर रात में किसी को नहीं हो पाई.
हादसा हापुड़ के कपूरपुर थाना इलाके के गांव समाना कमरूदीन नगर मार्ग पर हुआ है. मृतको की पहचान समाना गांव के रहने वाले राहुल, हारुन, शौकीन और मूलरूप से बुलंदशहर जनपद और फिलहाल गांव ककराना में रहने वाले अरुण के रूप में हुई है. सभी गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदार का काम करते थे.

Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
