Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Honey Trap In UP: अंडरकवर IAS बन महिला ने PCS को फंसाया जाल में, फिर हुआ ये

आगरा के अधिकारी को महिला ने ठगा : फोटो प्रतीकात्मक

Agra Honey Trap: सोशल मीडिया कभी तो अच्छा होता है. तो कभी लोग इसका गलत प्रयोग कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर अपने जाल में फंसा देते हैं. ऐसा ही एक मामला आगरा से आया है जहाँ अपने आपको आईएएस अफसर बताकर एक महिला ने राज्य सरकार के एक अधिकारी को अपनी बातों में फंसाकर विवाह रचा लिया. जब असलियत सामने आई तो अधिकारी ने महिला के खिलाफ एफआईआर कराई.

हाईलाइट्स

  • आगरा के कर अधिकारी सोशल मीडिया के आये झांसे में
  • अंडरकवर आईएएस बताकर महिला ने पीसीएस अधिकारी को फंसाया जाल में
  • शादी कर ऐंठ लिए पैसे, अधिकारी ने कराई एफआईआर

Honey Trap In UP: अपने आप को आइएएस अफसर बताने वाली युवती ने पहले आगरा के राज्य कर अधिकारी से फेसबुक के जरिये नजदीकियां बढ़ाइं और बाद में आर्य समाज में विवाह कर लिया. कर अधिकारी भी आईएएस का नाम सुनकर उसपर अपना दिल हार बैठे और फिर क्या हुआ आप भी जानिए..

अंडरकवर आईएएस बता कर किया महिला ने गुमराह

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को किस तरह से अपने जाल में फंसाया जाता है .इसकी बानगी अब तक आम लोगों के साथ देखने को मिल रही थी. जहां अब आगरा के राज्य कर अधिकारी नोबिल कुमार भी इसके शिकार हो गए. दरअसल फेसबुक के जरिए महिला कल्पना मिश्रा से उनकी दोस्ती हुई थी . उसने खुद को अंडरकवर आईएएस अफसर बताया था.नज़दीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने आर्य समाज में विवाह कर लिया. आरोप है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद कल्पना ने खूब शॉपिंग की और जमकर पैसे ऐंठे.

मायके से न लौटने पर हुआ शक

कुछ दिन बाद ही कल्पना मिश्रा अपने मायके चली गई. जब नोबिल कुमार ने वापस आने के लिए कहा तो उसने कोई ना कोई बहाना बना दिया. शक होने के बाद जब उन्होंने जानकारी की तो वह कोई अंडरकवर आईएएस ऑफिसर नहीं निकली. बल्कि इसी तरह से वह अधिकारियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठ रही थी, कुछ इसी तरह ठगी का शिकार नोबिल कुमार भी हो गए.

पहले से ही शादीशुदा थी महिला

और तो और वह पहले से शादीशुदा भी निकली.यही नहीं छानबीन में यह भी निकल कर सामने आया है कि वह अपने आप को मजिस्ट्रेट बता कर लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसा ऐंठ कर फरार हो जाया करती थी.जिसके बाद उन्होंने तत्काल इस मामले में थाने पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कराई.

आरोपित महिला की तलाश शुरू

पीसीएस अधिकारी नोबिल कुमार की शिकायत पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने कल्पना मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 , 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

25 Jun 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार Fatehpur News: फतेहपुर-रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल इस तारीख से खुलेगा, खत्म होगा 9 माह का इंतजार
फतेहपुर और रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल 25 अप्रैल से फिर से चालू होने की उम्मीद है. 9...
UP Panchayat Chunav 2026: विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव ! प्रशासक बैठाने की तैयारी, राजभर बोले- कोई नहीं चाहता अभी चुनाव
आज का राशिफल 6 अप्रैल 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, मिल सकता है धोखा, जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर: 50 जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसल बर्बाद
Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 5 अप्रैल 2026: किस जातक का बदलेगा भाग्य, किसके जीवन में आएंगी चुनौतियां
UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us