Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: मतगणना के दौरान हुई थी कई वोटों की हेराफेरी भाजपा नेता ने लगाए धांधली के आरोप

Fatehpur UP News: मतगणना के दौरान हुई थी कई वोटों की हेराफेरी भाजपा नेता ने लगाए धांधली के आरोप
मतगणना पत्र

यूपी के फतेहपुर ज़िले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली के आरोप लगे हैं, एक भाजपा नेता इसकी लिखित शिकायत डीएम से की है. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं. Fatehpur panchayat chunav result latest news chak itauli gram panchayat

Fatehpur News: अप्रैल मई महीने में सपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत की मतगणना 2 मई से शुरू हुई थी जो 4 मई तक चली थी। मतगणना के दौरान कई जिलों से धांधली की खबरें आईं।कई स्थानों पर सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं को मतगणना में ग़लत तरीक़े से फ़ायदा पहुंचाए जानें के आरोप भी लगे। लेकिन फतेहपुर ज़िले में एक भाजपा नेता ने स्वयं मतगणना में धांधली होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत डीएम से भी की है औऱ कार्यवाही न होने की दशा में सीएम योगी के समक्ष गांव की जनता के साथ पेश होने की बात कही है। Fatehpur panchayat chunav news

क्या है पूरा मामला..

मामला फतेहपुर के बहुआ विकास खण्ड के चक इटौली ग्राम पंचायत का है। यहाँ के रहने वाले भाजपा नेता त्रितोष गुप्ता ने बताया कि वह वर्तमान में शहर के गंगा नगर कालोनी में रहते हैं औऱ भाजपा संगठन में नगर मंत्री के पद पर हैं।उनके ग्राम चक इटौली में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे।वोटिंग के बाद मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी द्वारा कुल पड़े वोटों की जो संख्या बताई गई थी उससे मतगणना में बताई गई वोटों की संख्या भिन्न थी। उन्होंने बताया कि मतगणना में बनाए गए आरओ औऱ एआरओ द्वारा मतगणना में वोटों की हेराफेरी करके प्रधान पद की उम्मीदवार सन्तोषी देवी पत्नी प्रकाश चन्द्र गुप्ता को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है।Fatehpur panchayat chunav news

भाजपा नेता त्रितोष ने बताया कि उनके द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से ग्राम पंचायत की गणना का परिणाम निकलवाया गया उसमें भी पांच वोटों की हेराफेरी की पुष्टि हो गई है। क्योंकि कुल पड़े वोटों की संख्या औऱ पांचों प्रत्याशियों को मिले कुल वैध मत औऱ दोनों बूथों के रद्द किए गए वोटों को जोड़ दिया जाए तो कई वोटों का अंतर स्पष्ट हो जाता है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

भाजपा नेता ने कहा कि जिला अधिकारी को मेरे द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है।मतगणना में आरओ औऱ एआरओ बनाए गए दोनों अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की औऱ ग्राम पंचायत का खाता सीज कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी हमारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहें हैं यदि डीएम के स्तर से इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं होती है तो वह सीएम योगी के समक्ष पेश होकर पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराएंगे।

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us