Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने निकित द्विवेदी

Fatehpur News : फतेहपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने निकित द्विवेदी
निकित द्विवेदी ( फाइल फोटो )

फतेहपुर के युवा कांग्रेस नेता निकित द्विवेदी को कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है, निकित को फतेहपुर युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

Fatehpur News : फतेहपुर के युवा कांग्रेसी नेता निकित द्विवेदी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. निकित को फतेहपुर युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ( पूर्वी ) के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने पत्र जारी करते हुए बताया कि निकित द्विवेदी को फतेहपुर युवा कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है.

निकित द्विवेदी के अध्यक्ष बनने की सूचना जैसे ही ज़िले में आई, कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई. इन मौक़े पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष निकित द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे को बरकरार रखने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगा.

निकित ने अपने दिवंगत बड़े भाई पंकज द्विवेदी को याद करते हुए कहा कि बड़े भाई ने समाजसेवा का जो सपना देखा था उसको मेरे द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

उल्लेखनीय है कि निकित द्विवेदी के बड़े भाई पंकज द्विवेदी का देहांत कुछ सालों पहले एक सड़क हादसे में हो गया था. पंकज कांग्रेस के ज़िले में कद्दावर नेता थे और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी रह चुके थे.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

निकित द्विवेदी के जिलाध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस नेता अभय शुक्ला ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि निकित के जिलाध्यक्ष बनने के बाद युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है और निश्चित तौर पर कांग्रेस की तरफ़ युवाओं का झुकाव बढ़ेगा

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us