Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Flood News: यमुना के उफान से ससुर खदेरी का बढ़ा जल स्तर,40 गांवों का आवागमन प्रभावित

Fatehpur Flood News: यमुना के उफान से ससुर खदेरी का बढ़ा जल स्तर,40 गांवों का आवागमन प्रभावित
ससुर खदेरी के रपटा पुल से आवागम करते लोग : फोटो युगान्तर प्रवाह

यमुना (Yamuna) के बढ़े जलस्तर से ससुर खदेरी (Sarur Khaderi) नदी में उफान आ गया जिसके चलते 40 गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया. खागा के खखरेडू कोट मार्ग पर बना रपटा पुल बाढ़ से पूरी तरह से डूब है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur khaga Sarur Khaderi Flood News In Hindi)

Fatehpur Flood News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्रों के गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं. हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से यमुना सहित आस पास की नदियों का जल स्तर बढ़ गया है जिसके चलते 40 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है. खागा के खखरेडू कोट मार्ग पर दरियापुर गांव के समीप ससुर खदेरी नदी पर बना रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया है जिससे आस पास के रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

रपटा पुल के डूब जाने से आस पास के गांव दरियापुर, कुल्ली,बलवंतपुर, बरार,गाजीपुर, हरकल,दौलतपुर,रोशनपुर,चदनमऊ, चंदापुर, गढ़ा, मीनातारा, मकसूदनपुर समेत 25 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मजबूरन पानी से होकर गुजरना पड़ता है. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हर साल यह स्थित उत्पन्न होती है उसके बाउजूद ना तो प्रशासन इसमें ध्यान देता है और ना सत्ता में आसीन सांसद विधायक जान जोखिम में डालकर हम लोग मजबूरन यहां से आवागमन करते हैं. (खबर के शुरुआत में इससे संबंधित आप वीडियो देख सकते हैं)

(Fatehpur khaga Sarur Khaderi Flood News In Hindi)

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us