Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Holi News : फतेहपुर में खाद्य विभाग का चेकिंग अभियान जारी मिलावट वाले हो जाएं सावधान

Fatehpur Holi News : फतेहपुर में खाद्य विभाग का चेकिंग अभियान जारी मिलावट वाले हो जाएं सावधान
खाद्य विभाग की छापेमारी

होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य विभाग द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. ख़ोया, दूध, पापड़ आदि का धंधा करने वालो के यहां से नमूने कलेक्ट किए जा रहें हैं.


हाईलाइट्स

  • खाद्य विभाग टीम का चेकिंग अभियान जारी..
  • मिलावटखोरों में मचा हड़कंप...
  • ख़ोया में सबसे ज्यादा मिलावट होने की आशंका, ख़रीदते

Fatehpur Holi News : होली का पर्व नजदीक है. फतेहपुर जनपद में खाद्य विभाग की टीम ने होली के मद्देनजर लगातार चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं. होटल, ख़ोया दूध कारोबारी, किराना, पापड़ आदि के दुकानों में विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रहीं हैं. 

शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने धाता क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जिसके क्रम में नथन प्रसाद पुत्र छोटा, कबरहा धाता, फतेहपुर से खोया का 01 नमूना, मृत्युजय सिंह पुत्र जगदीश सिंह, धाता बाजार, फतेहपुर से पापड़ का 01 नमूना, अरून किराना स्टोर, धाता, फतेहपुर से वनस्पति घी का 01 नमूना संग्रहित किया गया.

सहायक आयुक्त (खाद्य) फतेहपुर डी०पी० सिंह ने बताया कि उक्त संग्रहित किये गये 03 नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी.

समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये. टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) - II, फतेहपुर, डी०पी० सिंह के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार यादव, रवि शेखर कुशवाहा, राम बाबू एवं पूजा गुप्ता उपस्थित रहीं.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us