Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गांवों में तैनात सफ़ाई कर्मचारियों पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा.!करना होगा काम

मीडिया से बातचीत करतीं मंजू दिलेर

फतेहपुर आईं राष्ट्रीय सफाई कमर्चारी आयोग भारत सरकार की सदस्य मंजू दिलेर ने मीडिया से बातचीत के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात सफ़ाई कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर खासी नाराज़गी ज़ाहिर की...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: मायावती सरकार में ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई  कर्मियों की भर्ती की गई थी और जिसके मूल में यह था कि ग्राम स्तर पर व्याप्त जगह-जगह गंदगी की समस्या को इन सफाईकर्मियों की नियुक्ति के बाद कम किया जाएगा लेकिन इसके उलट गांवो में तैनात हुए सफाईकर्मी महीनों,सालों तक अपने कार्यक्षेत्र के गाँव नहीं जाते हैं।

जिले में हर ग्राम पंचायत स्तर पर सफ़ाईकर्मी की नियुक्ति होने के बावजूद जिले की अस्सी प्रतिशत ग्राम पंचायतों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गुरुवार को जिले में आई राष्ट्रीय सफ़ाई कमर्चारी आयोग भारत सरकार की सदस्य मंजू दिलेर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पूरे जिले में तैनात सफ़ाईकर्मियों की सूची डीपीआरओ से तलब की गई है साथ ही जिले के अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया गया है कि ऐसे सफाईकर्मी जो गांवो में नियुक्ति लेकर अधिकारियों,प्रधानों व पंचायत सचिवों के यहां काम पर लगे हुए हैं उनको तत्काल प्रभाव से नोटिस देकर वापस गांव बुलाया जाए।

मंजू दिलेर ने बताया कि लगातार ज़िले से यह शिकायतें भी आ रही हैं कि गांवो में तैनात सफाईकर्मी स्वयं सफाई का काम न कर के महीने भर में एक या दो बार अपने स्थान पर किसी दूसरे से सफाई करवाते है जो सरासर गलत है,उन्होंने जिले के अधिकारियों को सख्ती के साथ आदेश देते हुए कहा कि ऐसे सभी कर्मियों के खिलाफ नोटिस भेजकर कार्यवाही करें। इस मौके पर जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह सहित जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

10 Jan 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Latest News

UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर UPPCL ने सख्त रुख अपनाया है. फतेहपुर...
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Follow Us