Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Aung Murder Case : फतेहपुर के सुनील यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Fatehpur Aung Murder Case : फतेहपुर के सुनील यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस हिरासत में आरोपी

फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में बीते 8 फरवरी की रात बरामद हुए हत्यायुक्त शव की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई थी. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Aung Murder Case : फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते 8 फरवरी की रात बरामद हुए हत्यायुक्त शव के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपने खुलासे में दावा किया है कि शराब पीने के बाद मृतक का उसके साथी के साथ विवाद हुआ, इसी विवाद में साथी ने हत्या कर दी थी. 

खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अजय शंकर यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी रहसूपुर थाना औंग आठ फरवरी को मृतक सुनील यादव के साथ ओमनी कार से शराब पीने के लिए निकला था. दोनों ने एक देशी शराब के ठेके से शराब ली और फिर गाड़ी में बैठकर पी. 

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त अजय शंकर ने बताया कि शराब के नशे में हम दोनों के बीच विवाद होने लगा, सुनील गांवदारी की बात कर के गाली गलौच करने लगा. इसी में बीच रास्ते हाईवे पर मैंने गाड़ी रोक कर सुनील को गाड़ी से धक्का देकर नीचे उतार दिया. सुनील डिवाइडर से टकरा गया. उसके सिर में चोट लग गई थी, वह बेहोश हो गया. आरोपी ने बताया कि वह घबरा गया था जल्दी से उसने सुनील को दोबारा गाड़ी में लादा औऱ थाना क्षेत्र के थानपुर गांव से बाहर सुनसान जगह देखकर सुनील को नीचे फेंका औऱ गाड़ी में रखे पेचकस से सुनील के चेहरे कई वार कर दिए और उसके कपड़े भी उतार दिए जिससे शव की पहचान न हो सके.

उल्लेखनीय है कि आठ फरवरी को बरामद हुए शव की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई थी. चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस के लिए इस हत्याकांड का खुलासा करना काफ़ी चुनौतीपूर्ण था. एसपी ने घटना के खुलासे के लिए औंग थाना पुलिस के साथ एसओजी औऱ सर्विलांस टीम को भी लगाया था. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us