
तीनों कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
On
सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर रोक लगा दी है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..
नई दिल्ली:किसान आंदोलन औऱ कृषि कानूनों से सम्बंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से तीनों कृषि कानूनों पर रोक लगा दी है।मंगलवार को हो रही इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।साथ ही कोर्ट ने इस मसले पर एक कमेटी का गठन करने का निर्णय सुनाया है।supream court verdict kisan andolan

पीठ ने सोमवार को तीनों कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ ही किसानों के आन्दोलन के दौरान नागरिकों के निर्बाध रूप से आवागमन के अधिकार के मुद्दे उठाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की थी। न्यायालय ने किसानों के साथ बातचीत का अभी तक कोई हल नहीं निकलने पर केन्द्र को आड़े हाथ लिया था और सारी स्थिति पर घोर निराशा व्यक्त की थी।
Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
