Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Custom Seized Diamonds : लगेज में छिपा कर दुबई ले जा रहा था चाय पत्ती,कस्टम ने खोला पैकेट तो निकलने लगे हीरे

Custom Seized Diamonds : लगेज में छिपा कर दुबई ले जा रहा था चाय पत्ती,कस्टम ने खोला पैकेट तो निकलने लगे हीरे
मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया यात्री, बैग में छिपाकर ले जा रहा था हीरे

मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हासिल लगी है. दुबई के लिए हवाई यात्रा करने जा रहे भारतीय नागरिक के लगेज की चेकिंग की तो एक चाय की पत्ती के पैकेट में चोरी छिपे 1 करोड़ 49 लाख रुपये के डायमण्ड बरामद हुए कस्टम ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


हाईलाइट्स

  • मुंबई एयरपोर्ट से यात्री के बैग से भारी मात्रा में हीरे बरामद
  • कस्टम विभाग ने पकड़ा,दुबई जा रहा था भारतीय नागरिक
  • शातिराना अंदाज में चाय की पत्ती के अंदर छिपाए था हीरे, एक करोड़ 49 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Custom recovered diamonds from passenger bag : मुंबई एयरपोर्ट से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.तस्करों की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग एयरपोर्ट पर सक्रिय रहता है.यहां दुबई जा रहे एक भारतीय नागरिक के बैग की कस्टम विभाग जब चेकिंग की जिसमें सन्दिग्ध इमेज दिखाई दी.शक के आधार पर बैग खुलवाया तो एक पैकेट निकला. जैसे ही उस पैकेट को खोला और खाली बर्तन में गिराया जो देखा तो दंग रह गए. चलिए आपको बताते हैं कि उस यात्री के इस पैकेट से ऐसी क्या चीज निकली है जिससे सभी हैरान है..

कस्टम ने यात्री को रोककर खुलवाया बैग,आयी सन्दिग्ध इमेज सामने

दरअसल मुंबई एयरपोर्ट का यह मामला 9 अगस्त का बताया जा रहा है. यहां एक युवक दुबई की फ्लॉइट पकड़ने जा रहा था.तभी एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम ने रोक कर चेकिंग की.इस दौरान कस्टम ने मैन्युअल के साथ इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से जांच की तो बैग में कुछ अजीब सी इमेज का संकेत आया. जब बैग खुलवाया और उसमें से एक पैकेट निकाला.पैकेट में चाय की पत्ती निकली. लेकिन कुछ ही देर बाद छोटे-छोटे से कई सफेद पैकेट चाय की पत्ती के साथ निकलने लगे.

चाय की पत्ती के अंदर छिपा कर ले जा रहा था डायमंड

जब उन सफेद पैकेट्स को खोला तो डायमण्ड निकले.तत्काल आरोपित को हिरासत में लिया गया.बताया जा रहा बरामद हुए हीरों की कीमत 1 करोड़ 49 लाख रुपये है.ये डायमण्ड 1559.6 कैरेट के नेचुरल और लैब में बनाए गए हैं. हवाई यात्री से आगे की पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा इस खेल में कबसे शामिल है.और इसके पीछे और कौन-कौन है.फिलहाल आरोपित यात्री को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल कस्टम अरोपित को हिरासत में लेकर और जानकारी भी जुटा रही है.कि आखिर उसके बैग में इतने हीरे आये कैसे और इन्हें कहाँ ले जा रहा था. जिस तरह से शातिराना अंदाज में वह एक पैकेट के अंदर चाय की पत्ती ले जा रहा था बड़ा गड़बड़झाला जरूर है.जानकारी जुटाई जा रही है.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us