
कोरोना:इस पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी को हुआ कोरोना का संक्रमण..!
पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी तौफीक उमर को कोरोना का संक्रमण हुआ है।इसकी पुष्टि उन्होंने ख़ुद की है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
डेस्क:विश्व भर में फ़ैल चुके कोरोना वायरस के चपेट में देश दुनियां की तमाम बड़ी हस्तियां आ रहीं।अब इस संक्रमण का शिकार पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सलामी बल्लेबाज तौफीक़ उमर हो गए हैं।

38 वर्षीय तौफीक उमर ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन उनके 'लक्षण बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं। कल रात थोड़ा बीमार महसूस करने के बाद मैंने रात को ही परीक्षण करवाया जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है।मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बतौर ओपनर खेलने वाले तौफीक उमर पार्ट टाइम विकेटकीपर भी थे। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2004 और 2005 में हुई ऐतिहासिक सीरीज में भी वह खेले थे। 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही डेब्यू शतक जड़ा था।

उमर ने पाकिस्तान के लिए 44 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैचों में क्रमशः 2963 और 504 रन बनाए है, उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच (टेस्ट) 2014 में दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। आखिरी वन-डे मैच आयरलैंड के खिलाफ साल 2011 में खेला था। तौफीक खासकर टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अहम योगदान देने में सफल रहे। बता दें कि तौफीक को पाकिस्तान के टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

