
Congress Latest News:विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफ़ा माँगा
On
उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व में गहरा मंथन चल रहा है.खबर आ रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने इन पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफ़ा मांगा है. Congress Latest News Ajay Kumar lallu
Congress Party News:हाल ही में आए पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे ज़्यादा नुकसान किसी पार्टी का हुआ है तो वह कांग्रेस है. यूपी पंजाब में बुरी तरह हारने के साथ ही उत्तराखंड, गोवा औऱ मणिपुर में भी पार्टी की हार हुई है. जिसके बाद पार्टी के शीर्ष स्तर पर समीक्षाओ का दौर जारी है. इस बीच ख़बर आ रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफ़ा मांग लिया है.
पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए ये कंफर्म किया कि सोनिया गांधी ने पंजाब, उत्तराखंड, यूपी, गोवा और मणिपुर के सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा है ताकि नए पीसीसी चीफ का पुनर्गठन किया जा सके.

Tags:
Latest News
11 Sep 2026 12:25:42
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
