
Atiq Ashraf Murder News : माफिया अतीक औऱ भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या
On
माफिया अतीक अहमद औऱ अशरफ़ की गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है. यह हत्याकांड प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के निकट हुआ है.
हाईलाइट्स
- अतीक औऱ अशरफ़ की गोलीमार कर हत्या..
- प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के निकट अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली..
- पुलिस रिमांड में थे दोनों माफिया..
Atiq Ashraf Murder News : माफिया अतीक अहमद औऱ उसके माफिया भाई अशरफ की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है.जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी.
इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

Related Posts
Latest News
18 Sep 2026 23:21:15
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
