Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aniruddhacharya News : कथावाचक अनिरुधाचार्य को जान से मारने की धमकी, मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

Aniruddhacharya News : कथावाचक अनिरुधाचार्य को जान से मारने की धमकी, मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी
कथावाचक अनिरुधाचार्य को जान से मारने की धमकी

कथावाचक अनिरुधाचार्य को जान से मारने की धमकी मिली है. उनके आश्रम में धमकी भरा पत्र पहुँचा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कथावाचक अनिरुधाचार्य को मिली जान से मारने की धमकी..
  • अनिरुधाचार्य को जान से मारने का धमकी भरा पत्र आश्रम में पहुँचा..
  • मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा शुरु की जांच...

Aniruddhacharya News : कथावाचक अनिरुधाचार्य को जान से मारने की धमकी दी गई है. मथुरा स्थिति उनके आश्रम में धमकी भरा पत्र पहुँचा है. पत्र में लिखा है कि हम वृंदावन के तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ाने आए थे और तुम्हें बर्बाद कर देंगे.

साथ ही उन्होंने एक करोड़ रुपये की मांग की है.पत्र लिखने वाले की जगह भारत का एक आतंकी संगठन लिखा है. पत्र में यह भी लिखा है कि आचार्य अनिरुधाचार्य के परिवारवालों पर आतंकियों की सतत नजर है. जब इंदौर में वह कथा सुना रहे होंगे तो उन्हें परिवारजनों के बारे में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिल सकती है.

आचार्य अनिरुधाचार्य को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्र में लिखा है कि तुम्हें मारना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है.तुम कब उठते हो, कितनी बजे सोते हो, कहां-कहां जाते हो इस सबके बारे में हमें जानकारी है.आगे आप समझदार हैं.

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि मथुरा के उनके आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है.जिस आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है वहां हजारों की संख्या में माताएं रहती हैं. उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की धमकी मिल चुकी है.मामले में कथावाचक की शिकायत पर मथुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us