Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Abbas Ansari Viral Video:मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अधिकारियों के हिसाब किताब की बात कर फँसा मुकदमा दर्ज

Abbas Ansari Viral Video:मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अधिकारियों के हिसाब किताब की बात कर फँसा मुकदमा दर्ज
अब्बास अंसारी सम्बोधित करते हुए

जेल में बन्द गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी इस बार सपा सुभासपा गठबंधन से उम्मीदवार हैं.अब्बास का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चुनावी भाषण देते वक्त अधिकारियों के लिए धमकी भरे शब्दों का प्रयोग कर रहें हैं.वीडियो वायरल होने के बाद मउ में उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है. Abbas Ansari Latest Viral Video

Abbas Ansari Viral Video:लम्बे समय से जेल में बन्द चल रहा गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी एक वीडियो के चलते चर्चा में है. इसी वीडियो के चक्कर में उसके विरुद्ध मुकदमा भी लिखा गया है.

क्या है वायरल वीडियो में..

दरअसल इस बार विधानसभा का चुनाव मुख्तार अंसारी नहीं लड़ पाए हैं. जिसके चलते उसका बेटा अब्बास चुनावी मैदान में है.अब्बास मउ सदर सीट से ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है.उसने चुनावी जनसभा के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दस मार्च को सपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद अधिकारियों का हिसाब किताब किया जाएगा. Abbas Ansari Viral Video News

अब्बास ने वीडियो में दावा किया है कि अखिलेश यादव से बात हो गई है उनसे मैंने कहा कि सरकार बनने के बाद पहले 6 महीने तक ट्रांसफर पोस्टिंग न की जाए क्योंकि पहले इन अधिकारियों का हिसाब किताब किया जाएगा फ़िर इन्हें यहाँ से जाने दिया जाएगा.

Read More: पंकज चौधरी को प्रदेश और नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी ! जानिए दोनों नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है

दर्ज हुआ मुकदमा..

Read More: Mahoba News: बीच सड़क जलशक्ति मंत्री और भाजपा विधायक में तीखा विवाद ! काफिला रोकने से मचा बवाल, अखिलेश ने ली चुटकी

उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक कानून और व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मऊ में एक सभा के दौरान अब्बास अंसारी के भड़काऊ भाषण के एक वीडियो के मामले में जांच का आदेश दिया है.इस वीडियो में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने एक सार्वजनिक रैली में कथित तौर पर एक विवादास्पद बयान दिया था. Abbas Ansari FIR News

Read More: UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति

प्रशांत कुमार ने कहा कि मऊ पुलिस को वीडियो की जांच करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया.अब्बास अंसारी मऊ सदर से सपा गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.मऊ पुलिस ने एडीजी के निर्देश पर एक सार्वजनिक रैली में अपने विवादास्पद बयान को लेकर सपा गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे अब्बास अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.इस संबंध में रिटर्निंग अफसर को एक रिपोर्ट भी दे दी गई है.

Tags:

Latest News

Holika Dahan Kab Hai 2026: 2 नहीं 3 को होगा होलिका दहन, भद्रा खंड ग्रास चंद्रग्रहण का साया, जानिए शुभ मुहूर्त Holika Dahan Kab Hai 2026: 2 नहीं 3 को होगा होलिका दहन, भद्रा खंड ग्रास चंद्रग्रहण का साया, जानिए शुभ मुहूर्त
Holika Dahan 2026 को लेकर देशभर में भ्रम की स्थिति है, लेकिन काशी पंचांग के अनुसार 2 मार्च को मृत्यु...
UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द
Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप
आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना
Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा
UPPCL News: प्रयागराज में सपा नेता के बेटे की दिनदहाड़े गुंडई ! स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम पर हमला, फोड़ दिया सिर, गिरफ्तारी से दूर आरोपी

Follow Us