Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ADVERTISEMENT

Aaj Ka Rashifal : साल 2023 का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानें

Aaj Ka Rashifal 1 january 2023 आज दिनांक 1 जनवरी 2023 का दैनिक राशिफल पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर.

Aaj Ka Rashifal : साल 2023 का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानें
Aaj Ka Rashifal
ADVERTISEMENT

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आप मन लगाकर काम करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे देने वाला होगा। आप कोई नया काम भी अपने हाथ में लेंगे और उसकी शुरुआत बड़े अच्छे तरीके से करेंगे।

वृषभ राशि:- आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि:- जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

कर्क राशि:- आज आप अपने घर परिवार को अच्छा समय देंगे। घरेलू खर्च पर भी आपका ध्यान रहेगा। कुछ चैलेंज सामने आएंगे, जिनका आप अच्छे से सामना करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम की भावना दिखाई देगी और घरवालों के साथ कहीं बाहर जाकर खाना खाने का विचार बनेगा।

Read More: आज का राशिफल 3 जून 2025: इस राशि के जातकों को मिल सकती है खुशखबरी-Today Horoscope In Hindi

सिंह राशि:- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है।

Read More: आज का राशिफल 8 जुलाई 2025: मेहनत का मिलेगा फल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 कन्या राशि:- कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं।

Read More: आज का राशिफल 29 मई 2025: आज के दिन बृहस्पति और चंद्रमा का योग, किस राशि की खुलेगी किस्मत-Today Horoscope In Hindi

तुला राशि:- आज का दिन मान सामान्य रहने वाला है। आप हर काम को अच्छे तरीके से करने की कोशिश करेंगे और आप का मन भी लगेगा। आप चाहेंगे कि सारा काम समय से पूर्व ही पूरा हो जाए और इसके लिए आप कठिन प्रयास भी करेंगे।

वृश्चिक राशि:- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं।

धनु राशि:- रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर राशि;- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपने अपनी सेहत के प्रति जो लापरवाही बढ़ती है, आज उसकी वजह से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि:- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करनें की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि:- जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीदारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा। सावधानी रखें। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।

ADVERTISEMENT
Tags:

युगान्तर प्रवाह एक निष्पक्ष पत्रकारिता का संस्थान है इसे बचाए रखने के लिए हमारा सहयोग करें। पेमेंट करने के लिए वेबसाइट में दी गई यूपीआई आईडी को कॉपी करें।

Latest News

आज का राशिफल 8 जुलाई 2025: मेहनत का मिलेगा फल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत आज का राशिफल 8 जुलाई 2025: मेहनत का मिलेगा फल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
8 जुलाई 2025 को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई शुरुआत लेकर आ रही है. जहां कुछ को...
Fatehpur News: फतेहपुर में नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार ! गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे आरोपी, धरे गए
Circle Rate In UP: यूपी की राजधानी में 60 प्रतिशत तक जमीनें हुईं महंगी ! ये इलाके अभी भी हैं सस्ते, जानिए कितना बढ़ा सर्किल रेट 
UP Panchayat Elections 2026: यूपी में पुराने नियमों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, जानिए क्या है शासन का मूड
Gold Silver Price Today: आज का सोने चांदी का ताज़ा भाव क्या है? निवेशकों को क्यों मिल रहा जबरदस्त रिटर्न
7 जुलाई 2025 का राशिफल: सोमवार को महादेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन, नौकरी में तरक्की के योग
OTS Scheme In UP: यूपी में Bijli Bill डिफॉल्टरों को बड़ा मौका, UPPCL की एकमुश्त समाधान योजना का अंतिम अवसर

Follow Us