Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Delhi-Noida Schools Bomb Threat News: दिल्ली-नोएडा के इन नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी ! ईमेल के जरिये भेजी गई धमकी

Delhi-Noida Schools Bomb Threat News: दिल्ली-नोएडा के इन नामी स्कूलों  को मिली बम से उड़ाने की धमकी ! ईमेल के जरिये भेजी गई धमकी
दिल्ली-एनसीआर स्कूलों को धमकी, image credit original source

दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida) के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (School Bomb Threat) वाले ईमेल भेजे गए. इन ईमेल्स के आने के बाद स्कूलों में हड़कम्प मच गया. जिन स्कूलों में इस तरह के मेल भेजे गए वह काफी नामी-गिरामी स्कूल हैं. सूचना पर पुलिस, बम स्क्वाड व फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं. पुलिस की मदद से स्कूल को खाली कराकर विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया है.

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida) में एक दर्जन स्कूलों में बुधवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब इन स्कूलों में धमकी भरे ईमेल (Threats Email) भेजे गए. इन ईमेल्स पर स्कूलों को बम से उड़ाने (Schools Bomb Threat) की बात कही गई है. जिन तीन स्कूलों को पहले टारगेट किया गया उसमें मयूर विहार, द्वारका और चाणक्यपुरी है. जिन्हें पुलिस की मदद से खाली करा दिया गया है. सूचना पर पुलिस ने इन स्कूलों को सुरक्षा के घेरे में ले लिया है और पड़ताल में जुट गई है.

bomb_threats_news_delhi_ncr
पुलिस तैनात, image credit original source

इन स्कूलों में भेजे गए धमकी भरे ईमेल

यही नहीं दिल्ली के जिन 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी दी गई है, उनमें डीपीएस द्वारका, डीपीएस वसंत कुंज, डीएवी दक्षिण- पश्चिम दिल्ली, डीपीएस नोएडा, ग्रेटर नोएडा डीपीएस, संस्कृति स्कूल, एमिटी पुष्पविहार, मदर मैरी मयूर विहार, फादर एगन्ल, सचदेवा ग्लोबल स्कूल, प्रूडेंस स्कूल द्वारका, प्रूडेंस स्कूल अशोक विहार भी शामिल हैं. ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

फिलहाल इस खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है. स्कूलों में पुलिस को लगा दिया गया है. बम स्क्वाड व फॉयर ब्रिगेड की टीम तैनात कर दी गयी है. स्कूलों के छात्रों को परिसर से निलवाकर सुरक्षित घर भेज दिया गया है. जहां टेस्ट चल रहे थे वहां पर भी इमरजेंसी छुट्टी कहकर स्कूल खाली करा दिया गया है. बम निरोधक दस्ता स्कूलों की चेकिंग कर रहा है.

दिल्ली पुलिस जुटी जांच में

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जिन स्कूलों में धमकी भरे ईमेल आये हैं वहां आईपी एड्रेस (IP Address) पता करने का प्रयास जारी है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि ईमेल किसने और कहां से भेजा है. जिन स्कूलों ने पुलिस को ईमेल के बारे में सूचना दी है वहां भी पुलिस तत्काल डिप्लॉय कर दी गई है. पुलिस सूत्रों की माने तो यह किसी एक व्यक्ति की बड़ी शरारत भी हो सकती है.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, कि आप लोग घबराये नहीं, जैसे ही धमकी की सूचना मिली थी स्कूलों को खाली करा दिया गया. दिल्ली पुलिस लगातार जांच कर रही है. अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ नहीं मिला है. वह स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में हैं. अभिभावकों और दूसरे लोग घबराएं नहीं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us