Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

होटल में लगी भयंकर आग से 17 लोगों की मौत..राहत बचाव कार्य जारी।

होटल में लगी भयंकर आग से 17 लोगों की मौत..राहत बचाव कार्य जारी।
फोटो साभार गूगल

दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थिति एक होटल में मंगलवार तड़के लगी आग से अब तक 17 मौतों की पुष्टि हुई है.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नईदिल्ली: मंगलवार तड़के जब होटल में रुके हुए लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी होटल की तीसरी मंजिल में लगी आग से पूरे होटल में अफ़रा तफ़री मची गई और लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए भागते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित चार मंजिला होटल अर्पित पैलेस मंगलवार तड़के क़रीब 4:30 बजे धूं-धूं कर जलने लगा जिसके चलते 17 लोगो की मौत हो गई,दमकल विभाग ने बताया कि ज्यादातर मौते दम घुटने से हुई है वहीं जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदे तीन लोगों में एक कि मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यहां एक ही परिवार ने 35 कमरे बुक किए थे। वे शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हादसे में 35 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। दमकल विभाग के डिप्टी चीफ सुनील चौधरी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।

आपको बता दे कि इस होटल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार और मंजिल थीं। बताया जा रहा है कि आग तीसरी मंजिल पर लगी और ऊपर तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा असर दूसरी और चौथी मंजिल पर हुआ।

Read More: UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह

Tags:

Latest News

खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
ईरान-इज़राइल युद्ध का असर अब भारत के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है. गुजरात के मोरबी में गैस आपूर्ति बाधित...
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग
आज का राशिफल 09 मार्च 2026: दर्पण देख कर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Sheetala Ashtami Kab Hai 2026: क्यों नहीं जलता चूल्हा और क्यों खाया जाता है बासी भोजन? जानिए शीतला अष्टमी की तिथि मुहूर्त
India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: मिडल ईस्ट तनाव का कितना असर ! क्या फिर बढ़ेंगे गोल्ड-सिल्वर के दाम?
T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

Follow Us