Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:गोरखपुर में पीएम लांच करेंगे 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना!पहले चरण में एक करोड़ किसानों को लाभ।

यूपी:गोरखपुर में पीएम लांच करेंगे 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना!पहले चरण में एक करोड़ किसानों को लाभ।
फाइल फोटो

लोकसभा चुनावों से पहले आम बजट में हुई किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए देने की घोषणा में पहली क़िस्त किसानों के खाते में रविवार को पहुंच जाएगी..जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में करेंगे.. पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (पीएम-किसान) योजना को लॉन्च करेंगे। 75 हजार करोड़ रुपये की इस योजना के पहले चरण में कल 1 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि कल का दिन ऐतिहासिक है।

कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में अन्य 1 करोड़ किसानों को पैसा भेजा जाएगा। 2019-20 के अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने पीएम-किसान योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत 12 करोड़ छोटे और मझोले किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। यह राशि 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन वाले किसानों को तीन किश्तों में भेजी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कहा कि 1 फरवरी को इस योजना की घोषणा हुई और इतने कम समय में इसे लागू भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह न्यू इंडिया की नई कार्यसंस्कृति है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us