Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Siddhu Moosewala Parents News: दिवंगत मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी ! मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की सिद्धू के छोटे भाई की तस्वीर

सिद्धू मूसेवाला के पिता, बलकौर अपने बेटे के साथ, image credit original source

दिवंगत मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) के घर के आंगन में किलकारियाँ गूंज उठी है. दरअसल दिवंगत सिद्धू मुसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म (New Born Baby Boy) दिया है. पिता बलकौर सिद्धू (Balkaur Siddhu) ने अपने पुत्र के साथ एक तस्वीर शेयर की है.

सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म

28 वर्ष की उम्र में दिवंगत मशहूर पंजाबी गायक (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) जब अपने करियर की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी उनकी शूटर्स ने हत्या कर डाली थी. जिसके बाद से उनकी फैमिली किन हालातों से गुजरी यह तो वे ही जान सकते हैं. बेटे की मौत का गम भूला नहीं जा रहा था. अब फिर से इनके सूने घर में किलकारियां गूंजी है. दिवंगत सिद्धू मुसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है. आईवीएफ तकनीकी के जरिये वे मां बनी थीं. अब उनके जीवन जीने का उन्हें रास्ता मिल गया है वरना तो 28 साल के बेटे की मौत के गम में माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल रहता था.

siddhu_moosewala_parents_happy_moment
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला, image credit original source

पिता बलकौर ने दी जानकारी 

पिता बलकौर सिद्दधु ने इस नन्हे बेटे संग फोटो शेयर की है. पिता बलकौर ने लिखा कि शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है. भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं. दरअसल शुभदीप नाम सिद्दधु मुसेवाला का था. ये इनका असली नाम था. सिद्धू मूसेवाला एक बड़ा नाम गायकी की दुनिया में था. वे प्रसिद्ध पंजाबी गायक थे इतनी कम उम्र में ही उन्होंने बहुत बड़ी शोहरत हासिल कर ली थी.

कौन थे सिद्धू मूसेवाला?

सिद्धू मूसेवाला एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक थे. 28 वर्ष की उम्र में थार गाड़ी से जाते वक्त शूटर्स ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी उनकी हत्याकांड के बाद से आरोपितों की तलाश की जा रही थी. सिद्धू अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. 29 मई साल 2022 में सिद्दधु मुसेवाला की मानसा के जवाहर के गांव की ओर जाते वक्त शूटर्स ने गाड़ी रोककर हत्या कर दी थी. उनपर करीब 30 राउंड फॉयरिंग की गई थी. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लारेंस विश्नोई गिरोह ने ली थी. सिद्धू के जाने के बाद उनके माता-पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन फिर से एक बार सिद्धू मूसे वाला के घर में खुशियों की किलकारियां गूंज उठी है. अब सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई घर में आ गया है.

17 Mar 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us