Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

पुलवामा हमले के पूरे एक साल बाद भी अनसुलझे हैं ये सवाल..!

पुलवामा हमले के पूरे एक साल बाद भी अनसुलझे हैं ये सवाल..!
फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

पुलवामा आतंकी हमले की आज पहली बरसी है।आज से ठीक एक साल पहले..यानी 14 फ़रवरी 2019 को सीआरपीएफ के जवानों से भरी एम बस को आतंकियों ने उड़ा दिया था..इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:पुलवामा हमले की पहली बरसी पर शुक्रवार को पूरे देश भर में हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को नम आँखों के साथ याद किया जा रहा है।लेक़िन हमले की जांच कर रही एनआईए अभी भी कई सवालों के जवाब नहीं पता कर सकी है।हमले को लेकर आम लोगों के मन में भी कई सवाल थे जो अब तक सुलझ नहीं सके हैं।

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलवामा आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि आत्‍मघाती हम हमलावर ने कार में रखने के लिए इतने उच्‍च कोटि के विस्‍फोटक को कहां से हासिल किया।

पुलवामा हमले की जांच कई समस्‍याओं में घ‍िरी रही। हालत यह रही कि एनआईए चार्जशीट फाइल नहीं कर सकी क्‍योंकि हमले के सभी संदिग्‍धों की मौत हो गई है। इस हमले के दो संदिग्‍ध मुदसिर अहमद और सज्‍जाद भट की पिछले साल सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। पिछले साल जून में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्‍यसभा में कहा था कि पुलवामा हमला 'खूफिया तंत्र की चूक' नहीं है।

द हिंदू ने अपनी रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा कि विस्‍फोटकों को खुद से खरीदा नहीं जा सकता है। उन्‍होंने कहा, 'ये युद्ध में इस्‍तेमाल होने वाले विस्‍फोटक आमतौर पर सैन्‍य ठिकानों पर पाए जाते हैं।' फरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक पुलवामा हमले में 25 किलो प्‍लास्टिक विस्‍फोटक का इस्‍तेमाल किया गया था। एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि जिन विस्‍फोटकों को कार में रखा गया था, उनमें अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्रोग्‍लीसरीन और आरडीएक्‍स शामिल था।' 

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us