Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

दुस्साहस:मतदान से ठीक पहले बीजेपी विधायक की हत्या..चार जवान भी शहीद!

दुस्साहस:मतदान से ठीक पहले बीजेपी विधायक की हत्या..चार जवान भी शहीद!
फ़ाइल फोटो-भीमा मांडवी

कुछ देर पहले दंतेवाड़ा से बेहद ही दर्दनाक ख़बर सामने आई है..एक नक्सली हमले में बीजेपी विधायक की मौत के साथ 4 जवान भी शहीद हो गए हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बार फ़िर नक्सलियों ने लोकसभा चुनावों के मतदान से ठीक पहले खूनी खेल खेला है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम बीजेपी के स्थानीय विधायक भीमा मांडवी अपने पूरे काफ़िले के साथ नक्सल प्रभावित इलाक़े से गुज़र रहे थे तभी उनके काफ़िले के ऊपर नक्सलियों ने बम से धमाका कर दिया जिसमें विधायक सहित उनकी सुरक्षा में लगे चार जवान भी शहीद हो गए।

बताते हैं की विधायक अपने पूरे काफ़िले के साथ दंतेवाड़ा इलाक़े के कुँवाखेड़ा क्षेत्र के क़रीब श्यामगिरी गांव से गुजर रहे थे तभी काफ़िले के सबसे पीछे चल रही विधायक की एसयूवी बुलेट प्रूफ़ कार जिसमें विधायक भीमा मांडवी बैठे थे उसी कार को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने विस्फोटक से हमला कर दिया।धमाका इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए।हमले के काफ़ी देर बाद तक विधायक का कुछ पता नहीं चल पा रहा था फ़िर उनके मौत की खबर सामने आई। हमले में विधायक भीमा मंडावी के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल छगल कुलदीप, कांस्टेबल सोमदू कवासी, हेड कांस्टेबल रामलाल ओयमी और ड्राइवर दंतेश्वर मौर्या भी शहीद हुए हैं।

Read More: Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

प्रधानमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा की है साथ ही दुःख जताते हुए शहीद हुए जवानों के परिवार को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पहले चरण यानी कि 11 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं।मतदान से ठीक पहले इस तरह के नक्सली हमले से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us