Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले से जुड़े एक आरोपित ने पुलिस कस्टडी में दी जान

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले से जुड़े एक आरोपित ने पुलिस कस्टडी में दी जान
सलमान खान के घर फायरिंग, image credit original source

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर बीते दिनों फायरिंग झोंकने वाले दो शूटर्स (Shooters) के अलावा एक और शख्स अनुज थापन (Anuj Thapan) को गिरफ्तार (Arrested) किया गया था. थापन पर शूटर्स को हथियार (Weapons) मुहैया कराने का आरोप था. पुलिस कस्टडी में थापन ने आत्महत्या (Suicide) कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. कस्टडी में हुई मौत की जांच स्टेट सीआईडी को दी जाएगी.

पुलिस कस्टडी में आरोपित ने दी जान

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेन्ट के बाहर फायरिंग मामले में 4 की गिरफ्तारी हुई थी. जिसमें पहले दो शूटर्स सागर पाल (Sagar Pal) और विक्की गुप्ता (Vicky Gupta) को गुजरात के भुज (Bhuj) से पकड़ा गया था, पुलिस को इन दोनों से पूछताछ में दो और नाम सामने निकल कर आये थे. फिर सोनू विश्नोई और अनुज थापन को 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा अनुज थापन पुलिस कस्टडी में था. बुधवार को वह लॉकअप के अंदर स्थित बाथरूम गया. सूत्रों की माने तो अनुज ने ओढ़ने वाली चादर का फांसी के फंदे के लिए प्रयोग किया जहां उसने फांसी लगा ली. आनन फानन में पुलिस उसे जीटी अस्पताल ले गयी जहां उसकी मौत हो गई. 

कस्टडी में सुसाइड पर बड़े सवाल

पुलिस कस्टडी में आरोपित की मौत बड़े सवालिया निशान खड़े कर रही है. पुलिस अबतक यह नहीं जान पाई है कि अनुज ने आखिर इतना बड़ा कदम कैसे उठाया, सुसाइड करने के पीछे की वजह क्या हो सकती है जिसपर पुलिस का सिर चकरा उठा है. इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे आखिर क्या वजह रही होगी, सख्त पहरे के बावजूद बाथरूम में चादर कैसे ले गया इन सब बिंदुओं पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस अबतक नहीं जान पाई है कि ऐसा उसने क्यों किया है.

थापन ने शूटर्स को हथियार किये थे सप्लाई

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को फ़िल्म एक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो शूटर्स सागर पाल और विक्की गुप्ता ने फायरिंग की थी, इन दोनों को हथियार मुहैया करवाने में अनुज थापन का हाथ था. वही इस फायरिंग की जिम्मेदारी लारेंस विश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी. सूत्रों की माने तो अनुज लारेंस गैंग के सम्पर्क में था. विक्की, सागर, सोनू और अनुज को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, अनुज पुलिस कस्टडी में ही था. जहां अनुज ने ऐसा खौफ़नाक कदम उठा लिया. फिलहाल कस्टडी में सुसाइड मामले की स्टेट सीआईडी को जांच दी जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us