Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dengue In UP : यूपी में तेज़ी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज़, 3000 हज़ार से ज़्यादा नए केस, कैसे करें बचाव

Dengue In UP : यूपी में तेज़ी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज़, 3000 हज़ार से ज़्यादा नए केस, कैसे करें बचाव
यूपी में डेंगू

यूपी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, पिछले 15 दिनों के भीतर 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं. दो की मौत हो चुकी है, मच्छरों के चलते फैलने वाले इस संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हुईं हैं, लेक़िन आप भी बचाव कर सकते हैं.

Dengue Attack In UP : उत्तर प्रदेश में हर साल डेंगू के चलते हजारों लोगों की मौत हो जाती है. बरसात के मौसम डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ जाती है. इस साल अक्टूबर महीने में हुई बरसात के चलते डेंगू के मरीजों की संख्या ( total dengue cases in up ) बढ़ती जा रही है. पिछले 15 दिनों के भीतर पूरे यूपी में आधिकारिक तौर पर 3000 से ज़्यादा मामले डेंगू के आए हैं. 

राजधानी लखनऊ के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में भर्ती डेंगू मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है. इस समय 104 से ज्यादा मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. कई अस्पतालों में तो डेंगू वार्ड फुल होने पर अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है. मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 55 मरीज लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं. यहां एलाइजा जांच की सुविधा है और ओपीडी व इमरजेंसी में जांच हो रही है.

डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए आज से लखनऊ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. डेंगू Dengue In UP और मलेरिया को देखते हुए प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़ों में ही बुलाया जाए. नगर निगम को दिन में दो बार सुबह और शाम फागिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

कैसे होता है डेंगू..

डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है. डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है.डेंगू में शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं.इसमें मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होती है,वरना समय पर इलाज ना मिलने के कारण मरीज की जान भी जा सकती है. डेंगू के लक्षणों को पहचानकर ही इसका इलाज किया जा सकता है.  Dengue Attack in UP

कैसे करें बचाव..

यह मच्छर जनित रोग है, इसके लिए जितना हो सके आप मॉस्किटो रेपलेंट्स, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को शाम होने से पहले बदं कर दें. शरीर को पूरी तरह से कवर करने वाले कपड़े पहनें. सुनिश्चित करें कि आसपास पानी इकट्ठा ना हो.कूलर का पानी बदलते रहें.पानी को ढक कर रखें. बाहरी पक्षी या पालतू जानवरों के पानी को नियमित रूप से बदलते रहें.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us