Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

वेब सीरीज Tandav की टीम के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा,जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

वेब सीरीज Tandav की टीम के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा,जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
Tandav फ़ोटो-ट्वीटर

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज तांडव की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं, लखनऊ में तांडव की पूरी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:अमेजन प्राइम वीडियो (prime video) पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता चला जा रहा है।मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने वेब सीरीज के जरिए हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया है।यूपी सरकार (up government) ने भी अब तांडव (tandav) के खिलाफ नजरें टेढ़ी कर लीं हैं।

लखनऊ (lucknow) के हजरतगंज थाने में तैनात एसएसआई अमरनाथ यादव द्वारा थाने में वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक समेत कई लोगों के विरुद्ध गम्भीर धराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी (shalabh mani tripathi) ने एफआईआर की कॉपी ट्वीट करते हुए लिखा है कि-"जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घटिया वेब सीरीज की आड़ में नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगीजी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी !!"

एफआईआर में क्या है..

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

हजरतगंज थाने में जो एफआईआर दर्ज हुई है उसमें शिकायतकर्ता की तरफ़ से आरोप लगाए गए हैं कि इस वेब सीरीज में हिन्दू देवी देवताओं को बोलते हुए दिखाया गया है जिसमें उनके द्वारा निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग किया गया है।जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला एवं आघात पहुंचाने वाला है।जातिगत विद्वेष बढ़ाने की कोशिश की गई है।भारत के प्रधानमंत्री जैसे गरियामय पद को धारण करने वाले व्यक्ति का चित्रण अत्यंत अशोभनीय ढंग से किया गया है।महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गईं हैं।

वेब सीरीज का इंटरनेट के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार हो रहा है जिसके चलते समाज में विद्वेष फैल रहा है।जो सर्वथा गलत है।

इनके खिलाफ़ दर्ज हुआ है मुकदमा..

इस मामले में अपर्णा पुरोहित हेड इंडिया ओरिजनल कंटेंट अमेज़न, अली अब्बास जफ़र डायरेक्टर तांडव वेब सीरीज़, हिमांशू कृष्ण मेहता प्रोड्यूसर, गौरव सोलंकी राइटर व अन्य। tandav

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us