Deol's Family News: 2023 देओल फैमिली के लिए रहा बेहद लकी ! जानिए भाई सनी और मां क्यों हुए थे दुखी
साल 2023 देओल फैमिली (Deol Family) के लिए बेहद शानदार रहा. हो भी क्यों न क्योंकि एक्टर सनी देओल की ग़दर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) में ग़दर मचाया, बेटे की शादी भी हुई और अब काफी इंतजार के बाद सनी के छोटे भाई बॉबी ने साल के अंत में इस खुशी को और बढ़ा दिया. एनिमल (Animal) मूवी में छोटे से निगेटिव रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया. सनी और सनी की मां फ़िल्म के इस दृश्य को देख नाराज भी हुए थे.
2023 में देओल परिवार रहा खास
देओल खानदान (Deol's Family) का फ़िल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, सनी देओल और बाबी देओल ये बड़े स्टार हैं. अब उनकी इस नई पीढ़ी ने भी फिल्मी दुनिया मे कदम रख दिया है. यह साल देओल परिवार के लिए बहुत ही शानदार रहा और कई खुशियां लेकर आया. सनी देओल (Sunny Deol) की फ़िल्म ग़दर 2 ने पहले बॉक्स ऑफिस में ग़दर मचाई और सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले.
पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) अब बॉबी देओल (Bobby Deol) के एनीमल (Animal) फ़िल्म में किये गये इस अभिनय (Acting) को देख सभी अचंभित थे. भले ही वह रोल निगेटिव (Negative Role) था लेकिन उनके इस फ़िल्म में छोटी एंट्री की काफी चर्चा रही. उनके इस निगेटिव अबरार वाले रोल को बेहद पसंद किया गया. फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस में सफलता के झंडे गाड़ दिए. प्रकाश झा की वेवसीरिज आश्रम में बॉबी का रोल की काफी चर्चा रही थी अब एनिमल में भी उनका दमदार करेक्टर रहा.
माँ हुई नाराज सनी भी इस दृश्य को देख उठ गए

माँ भी हुई थीं नाराज, ऐसा रहा फ़िल्म का कलेक्शन
दरअसल माँ प्रकाश कौर का कहना था कि फ़िल्म में बॉबी का किरदार मरता हुआ देख अच्छा नहीं लगा जिसपर उन्होंने डांट लगाई थी. बॉबी ने समझाया था कि वो फ़िल्म सीन था मैं बिल्कुल आपके सामने ठीक हूँ. अबतक जो जानकारी लगी है कि एनिमल का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 540.86 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 900 करोड़ रुपये की तरफ पहुंच रही है.
