Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Poonam Pandey Alive: बेहद घटिया मज़ाक ! ज़िंदा है पूनम पांडे, जानिए क्यों दी मौत की झूठी खबर, सच्चाई आयी सामने

Poonam Pandey Alive: बेहद घटिया मज़ाक ! ज़िंदा है पूनम पांडे, जानिए क्यों दी मौत की झूठी खबर, सच्चाई आयी सामने
पूनम पांडे, Image Credit Original Source

पूनम पांडे अभी जिंदा हैं

शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर आई एक पोस्ट ने बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश को हिला कर रख दिया था. दरअसल इस खबर में बताया गया था कि मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) के चलते निधन हो गया था उनकी मौत की खबर किसी और ने नहीं बल्कि उनकी मैनेजमेंट टीम द्वारा बताई गई थी लेकिन अब खबर यह आ रही है की पूनम पांडे जिंदा (Poonam Pandey Alive) है इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए की है.

पूनम पांडे की मौत की खबर निकली फेक

एक दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट ने पूरे देश भर में पूनम पांडे (Poonam Pandey) की मौत को लेकर तहलका मचा दिया था हालांकि उनकी मौत के बाद ना तो उनके परिजनों का कोई स्टेटमेंट आया ना ही उनसे जुड़ी कोई खबर या वीडियो भी सामने आई. इसके बाद यूजर्स लगातार सोशल मीडिया के जरिए तरह-तरह की बातें कर रहे थे लेकिन अब उनके द्वारा जारी किए हुए वीडियो के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि वह अभी जिंदा है.

एक बार फिर पूनम पांडे ने सबको चौकाया

दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह पहले की तरह बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रही है उन्होंने खुद अपने स्टेटमेंट में कहा है कि मैं अभी जिंदा हूं सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है.

https://www.instagram.com/reel/C24dkgPh_nd/?igsh=dHd1OTRhYmQ5ejh5

लेकिन दुनिया में ऐसी कई महिलाएं हैं जो सर्वाइकल कैंसर से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गई है क्योंकि उन्हें इस खतरनाक बीमारी के बारे में कुछ भी नहीं पता है लेकिन मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि सर्वाइकल कैंसर कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है यदि आप इस गंभीर बीमारी को समय रहते पहचान कर उपचार करवाएंगे तो आप भी इससे निजात पा सकेंगे.

Read More: राजस्थान पुलिस ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी को किया गिरफ्तार: 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में बड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया वीडियो

एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर से हंगामा मच गया है एक्ट्रेस द्वारा की गई हरकत से फैन्स काफी नाराज है जिसके चलते  उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी है उन्होंने अपने माफी नाम में कहा है कि यह सारा ड्रामा उन्होंने सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था उनका मकसद किसी को आहत पहुंचाना नहीं था यदि उनकी इस मौत की खबर से किसी को भी हर्ट हुआ हो तो उसके लिए माफी चाहेंगी.

Read More: Ghuskhor Pandit Vivad: मनोज बाजपेयी की फिल्म के टाइटल पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक पहुंचा विवाद

poonam_pandey_alive_news_truth_came_out
पूनम पांडे जिंदा है, Image Credit Original Source
सर्वाइकल कैंसर को लेकर फैलाना चाहती थी जागरूकता

दरअसल शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर बताया गया था कि वह काफी समय से सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) जैसी इलाज बीमारी से जूझ रही थी इसके बाद से लगातार उनके फैंस इस बात को पचा नहीं पा रहे थे कई यूजर्स ने तो कल ही बोल दिया था कि यह खबर फेक है हो ना हो यह एक पब्लिक सिटी स्टंट भी हो सकता है क्योंकि पूनम पांडे कंट्रोवर्शियल गर्ल के नाम से भी जानी जाती है उनकी मौत की खबर के बाद उनके साथी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कई वीडियो अपलोड किए थे.

Read More: Actor Dharmendra Biography: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का सफर, परिवार, करियर और विरासत जिन्होंने पूरे देश को मोह लिया

वीडियो जारी कर उन्होंने मांगी माफी

अब सारा ड्रामा खत्म हो चुका है पूनम पांडे सही सलामत है सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस का अंदाजा बिल्कुल सही निकला उन्होंने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाई थी लेकिन कहीं ना कहीं पूनम पांडे का अवेयरनेस फैलाने वाला झूठ लोगों से हजम नहीं हो रहा है जिसके चलते अब वह काफी ट्रोल की जा रही है. हालांकि पहले भी वह कई बार इस तरह के बयान जारी कर चुकी है यही नहीं साल 2011 में हुए वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कहा था कि यदि इंडिया फाइनल मैच जीत जाता है तो वह अपने सारे कपड़े उतार देंगी फिलहाल एक्ट्रेस जिंदा है यह तो अच्छी बात है लेकिन उनके एक झूठ से लाखों फैंस को काफी गहरा सदमा भी लगा है इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें जरूर बताएं.

Latest News

Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल
फतेहपुर के राधानगर थाने में कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए. जयरामनगर चौराहे पर...
Fatehpur Diversion News: महाशिवरात्रि को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन ! इस तारीख से बदल जाएगा रूट, संभल कर करें यात्रा
80 के दशक की देश की आवाज हुई शांत: दूरदर्शन की दिग्गज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, जानिए उनके बारे में
Fatehpur UPSRTC: अब होली से चालक परिचालक को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, जानिए कब से लागू होगा नया नियम
यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी
Fatehpur News: सावधान! छठी की खुशियां पल भर में मातम में बदलीं, बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में वसूली के चलते दो सिपाही सस्पेंड ! हत्या में फंसाने को लेकर दी थी धमकी, एडीजी से हुई थी शिकायत

Follow Us