Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बड़ी ख़बर-भारत में बैन हुआ टिकटॉक..अब नहीं होगा डाउनलोड..!

बड़ी ख़बर-भारत में बैन हुआ टिकटॉक..अब नहीं होगा डाउनलोड..!
फोटो साभार गूगल

लोकप्रिय म्यूजिक एप्प को गूगल ने भारत मे बैन कर दिया है अब आप इसको गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

भारत में युवाओं के बीच तेज़ी से पापुलर हुए टिकटाक मोबाइल एप्प को गूगल ने भारत मे बैन कर दिया है।ऐसा माना जा रहा है कि बीते दिनों मद्रास हाइकोर्ट ने अपने एक निर्णय में यह कहा था कि टिकटाक भारत मे अश्लील सामाग्री परोसने का काम कर रहा है जिसके चलते नाबालिग लड़के और लड़कियों के अंदर ग़लत असर हो रहा है।

यह भी पढ़े: टिकटाक का वीडियो बनाते समय चली गई युवक की जान-मारी गोली.!

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल ने प्ले स्टोर से टिकटाक को हटाने का फ़ैसला इसी निर्णय के बाद लिया है।हालांकि इस बारे में अभी तक गूगल की ओर से कोई बयान ख़बर लिखे जाने तक नहीं आया है।

गूगल प्लेस्टोर से गायब हुआ टिकटाक...

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

आज सुबह जब हमने भी प्लेस्टोर से टिकटाक डाउनलोड करने की कोसिस की तो टिकटाक नाम का कोई भी एप्प गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिख रहा था।जिसके बाद यह माना जा रहा है कि गूगल ने इस एप्प को भारत मे एंड्राइड मोबाइल यूजर्स के लिए बैन कर दिया है।आपको बता दे कि इस एप्प को गूगल प्लेस्टोर से अब तक 240 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके थे।इस एप्प का प्रयोग करते हुए लोग वीडियो बनाकर अपलोड करते थे जो काफ़ी वायरल भी होते थे।

क्या है मद्रास हाइकोर्ट का निर्णय...?

मद्रास हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को केंद्र से टिकटॉक पर बैन लगाने को कहा था। साथ ही कोर्ट ने कहा था कि टिकटॉक ऐप्प पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देता है और बच्चों को यौन हिंसक बना रहा है।बता दें कि टिकटॉप पर अश्लील सामग्री परोसने का आरोप है।गूगल ने अपने एक बयान में कहा है कि यह इस एप पर टिप्पणी नहीं करता है लेकिन स्थानीय कानूनों का पालन करता है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us