Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

टीवी जगत में शोक की लहर..सड़क हादसे में इस प्रसिद्ध बाल कलाकार की मौत..कई हिट सीरियल्स में करते हैं काम!

टीवी जगत में शोक की लहर..सड़क हादसे में इस प्रसिद्ध बाल कलाकार की मौत..कई हिट सीरियल्स में करते हैं काम!
फ़ाइल फ़ोटो शिवलेख सिंह

प्रसिद्ध टीवी सीरियल्स ससुराल सिमर का व बालबीर सहित कई सीरियल बतौर बाल कलाकार काम कर चुके शिवलेख सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:टीवी के फेमस सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'संकटमोचन हनुमान' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके 14 वर्षीय शिवलेख सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। शिवलेश की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे ने टीवी के इस फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट की जान ले ली। इस हादसे में शिवलेख के माता-पिता समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक, ये दर्दनाक सड़क हादसा गुरुवार दोपहर 3 बजे धारसिवा इलाके में हुआ। कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में शिवलेख की मौत हो गई। हादसे में उनकी मां लेखना, पिता शिवेंद्र सिंह और नवीन सिंह नाम के व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। शिवलेख की मां की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-Gandii Bat 3 ट्रेलर:एकता कपूर की गन्दी बात का तीसरा सीज़न इस दिन से देख पाएंगे आप..ट्रेलर है बेहद बोल्ड!

बताया जा रहा है कि शिवलेख अपने परिवार के साथ बिलासपुर से रायपुर जा रहे था। इसी दौरान रायपुर के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर की तलाश में है। शिवलेख के परिवार के करीबियों का कहना है कि वह रायपुर मीडिया को इंटरव्यू देने के लिए निकले थे।बता दें कि मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिवलेख पिछले 10 सालों से अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रहे थे। शिवलेख संकटमोचन हनुमान, बालवीर और ससुराल सिमर समेत कई बहुचर्चित हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।वे रियलटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us