Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Happy Birthday Rajinikanth:बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक का सफ़र.!

Happy Birthday Rajinikanth:बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक का सफ़र.!
रजनीकांत (Rajnikanth) फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल

सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत शनिवार को अपना 70 वां जन्मदिन मना रहें हैं.युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट में पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी..

डेस्क:साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का आज 70 वां जन्मदिन है।उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी सहित उनके करोड़ों फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

रजनीकांत का जन्म बंगलुरू के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था,इनका बचपन तमाम तरह की आर्थिक दिक्कतों में बीता है।रजनीकांत के बचपन का नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था।पिता रामोजी राव गायकवाड़ हवलदार थे।माँ जीजाबाई की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी।

चार भाई बहनों में सबसे छोटे रजनीकांत ने घर के हालात को ध्यान में रखते हुए कुली का काम करने लगे थे।इसके बाद उन्होंने बसों में कंडक्टरी भी की।

बस में कंडक्टर की नौकरी के साथ उन्हें मंचीय नाटकों में भी काम करने का शौक था।धीरे धीरे शौक जुनून में बदला और उन्होंने सब कुछ छोड़ चेन्नई के अद्दार फ़िल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन करा लिया।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

बताया जाता है कि एक नाटक के दौरान प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बालाचंदर रजनीकांत की एक्टिंग देख काफ़ी प्रभावित हो गए।और उन्होंने रजनी को सीधे अपनी एक फ़िल्म के लिए साइन कर लिया।

रजनीकांत की पहली फ़िल्म अपूर्वा रांगगाल थी जो एक तमिल फ़िल्म थी औऱ यह साल 1975 में रिलीज़ हुई थी।इस फ़िल्म में रजनीकांत ने विलेन का किरदार निभाया था।उनके किरदार को काफ़ी पसन्द किया गया था।

इसके बाद रजनीकांत ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्मों में बतौर हीरो काम करते हुए खूब शोहरत औऱ पैसा कमाया।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us