Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बॉलीवुड:भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का निधन..कई हिट फिल्मों में दे चुके हैं संगीत!

बॉलीवुड:भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का निधन..कई हिट फिल्मों में दे चुके हैं संगीत!
फ़ाइल फ़ोटो

भारतीय फ़िल्म जगत के दिग्गज संगीतकार खय्याम साहब का बीती रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया,वह क़रीब 92 साल के थे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

मनोरंजन:भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबियत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी।वहीं फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वे पिछले हफ्ते से ही अस्पताल के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे।

ये भी पढ़े-इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर कर दी इतनी हॉट तस्वीरें कि बढ़ गई फैन्स के दिलों की धड़कनें..!

उनके जीवन के बारे में बात करें तो खय्याम ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 वर्ष की आयु में की थी।
साल 1953 में फुटपाथ फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम साहब को पहचान मिलनी शुरू हुई। आखिरी खत, कभी-कभी, त्रिशूल, नूरी, बाजार, उमराव जान और यात्रा जैसी फिल्मों में धुनें दीं। अपने शानदार काम के लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले हैं। उन्हें साल 2007 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड और साल साल 2011 में पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा गया। कभी-कभी और उमराव जान के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और उमराव जान के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि साल 2007 में आई फिल्म यात्रा में खय्याम साहब का संगीत था। फिल्म में रेखा और नाना पाटेकर लीड रोल में थे।

खय्याम को फिल्मफेयर अवार्ड,पदम् भूषण सहित कई अवार्डों से नवाजा जा चुका है।

Read More: Ghuskhor Pandit Vivad: मनोज बाजपेयी की फिल्म के टाइटल पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक पहुंचा विवाद

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में खेत में मिला युवती का शव ! दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हफ्ते भर पहले की गई थी शिकायत
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में 19 वर्षीय युवती का शव खेत के गड्ढे में मिलने से...
Fatehpur News: मैं SIR से तंग आ चुका हूं, बेटी की शादी में छुट्टी नहीं मिल पा रही है, BLO ने उठाया खौफ़नाक कदम
Holika Dahan Kab Hai 2026: 2 नहीं 3 को होगा होलिका दहन, भद्रा खंड ग्रास चंद्रग्रहण का साया, जानिए शुभ मुहूर्त
UP Board: फतेहपुर में परीक्षा देते पकड़े गए 5 साल्वर, डीआईओएस ने दर्ज कराया मुकदमा, मान्यता होगी रद्द
Fatehpur News: शादी समारोह के दौरान हुआ कुछ ऐसा दूल्हे के दोस्त को लगी गोली, मचा हड़कंप
आज का राशिफल 26 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन तक जाने किस पर बरसेगी कृपा, 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना

Follow Us