Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

मनोरंजन:बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान..!

मनोरंजन:बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान..!
फ़ोटो साभार गूगल

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों बनारस की गलियों में घूम रहीं हैं।वहां वह सारे धार्मिक स्थलों में पहुंच पूरे रीति व रिवाज के साथ पूजा पाठ भी कर रहीं हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:बॉलीवुड की दमदार ऐक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली एक फ़िल्म की सूटिंग के सिलसिले में बनारस में रुकी हुईं हैं।उनके साथ उनकी मां अभिनेत्री अमृता सिंह भी मौजूद हैं।(sara ali khan varanasi)

ये भी पढ़े-राजनीति:कमलनाथ के दांव से बीजेपी के मंसूबों पर फ़िरा पानी..!

इस बीच सारा सूटिंग से समय निकालकर बनारस की गलियों में भी घूम रहीं हैं।दरअसल सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी पहुंची थीं।ये दूसरा मौका था जब सारा अली बनारस के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध शाम की गंगा आरती में शरीक हुई।सारा अली खान ने पहले अपनी मां के साथ विधिवत वैदिक रीति रिवाज के साथ गंगा की आरती और पूजा-अर्चना की।इसके बाद सारा शाम को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में अपनी मां अमृता सिंह के साथ शरीक हुईं।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में परवान चढ़े प्यार को जब नहीं मिला मुकाम..दर्दनाक रहा प्रेम कहानी का अंजाम..!

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

सारा अली खान गंगा आरती के दौरान पूरी तरह से भक्ति भाव में लीन दिखीं, मंत्रोच्चार और श्लोकों के बीच ताली बजाकर और हाथ जोड़कर मां गंगा की स्तुति करते हुए नजर आईं।पूरी आरती के दौरान सारा अली खान गुलाबी कलर के सूट में आम श्रद्धालु की तरह ही भीड़ में बैठी हुई थीं।

ये भी पढ़े-कोरोना वायरस:भारत में कोरोना का नहीं होगा असर..बीजेपी के कद्दावर नेता ने बताई यह वजह..!

गंगा आरती के पहले सारा अली खान काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए भी अपनी मां अमृता सिंह के साथ पहुंची थीं।जिस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर की गली का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।इसमें वे बनारस के खानपान और गलियों के बारे में बड़े उत्साह के साथ बताते नजर आ रही हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us