Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:टीजी टू पति ने जेई संग मिल बेवज़ह कर डाली घरेलू हिंसा से पीड़ित पत्नी की बदनामी..न्याय के लिए काट रही पुलिस के चक्कर.!

फ़तेहपुर:टीजी टू पति ने जेई संग मिल बेवज़ह कर डाली घरेलू हिंसा से पीड़ित पत्नी की बदनामी..न्याय के लिए काट रही पुलिस के चक्कर.!
प्रतीकात्मक फोटो

महिला सम्मान और घरेलू हिंसा के प्रति सरकारी दावे अक्सर खोखले ही साबित होते है।ऐसा ही एक मामला फ़तेहपुर जिले का है।जहां एक बिजली विभाग के शराबी टीजी टू पति ने विभागीय जेई संग मिल अपनी ही पत्नी की बेवज़ह चारो बदनामी करा डाली..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: बिजली विभाग में बतौर टीजी टू के पद पर कार्यरत  रामगोपालवर्मा ने विगत दिनों पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अपनी पत्नी रचनावर्मा और विभागीय जेई अविनाश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही घर से कई लाख नगदी और जेवर लेकर भागने की बात कही गई थी। 

महिला ने अपने पति और एक जेई पर लगाए कई आरोप...

अपने पति के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें महिला ने अपने पति पर शराब पी कर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा गया कि 14 जून की रात उसके पति और जेई कल्लूराम उसके घर पर शराब पी रहे थे और तरह-तरह की बात कर रहे थे जिसका मैंने विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। दोनों लोग नशे में घुत थे देर रात काफ़ी विवाद के बाद जेई घर से गया।पत्र में यह भी दर्शाया गया कि जब सुबह उसने पति से होश में आने पर शिकायत की तो वह मुझे मारने लगा। जिसकी वज़ह से मैं नाराज़ होकर औंग में अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में यह निवेदन किया था उसके पति और जेई मिलकर उसकी चारो तरफ़ बदनामी करा रहे हैं जिसको ध्यान में रखते हुए दोनों व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

क्या महिला की जानबूझ कर की जा रही है बदनामी.?

टीजी टू रामगोपाल ने 14 जून को हुई घटना के कई दिनों बाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया।महिला के पत्र के अनुसार घटना 14 की रात की है और वह 15 तारीख़ को घर से नाराज़ होकर गई थी। जबकि पति ने 14 तारीख़ को जाने की बात कही है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर महिला पैसे और ज़ेवर लेकर गई थी तो पुलिस को इतने दिनों बाद क्यों तहरीर दी गई। इससे तो स्पष्ट है कि साजिश के तहत महिला को बदनाम करने की कोशिश की गई।

जिस जेई पर रामगोपाल ने लगाया आरोप उसने पुलिस को दिखाए सबूत...

टीजी टू के तहरीर देने के बाद पुलिस ने महिला , जेई और उसके पति को थाने में बुलाया जहां पर जेई अविनाश यादव ने पुलिस को अपने पावर स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज दिखाई और जबर्दस्ती आरोप लगाने की बात कही साथ ही उस महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर कई आरोप लगाए। 

अपने पति और जेई से मिलकर बदनामी कराने पर महिला ने तरहरीर और आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज की शिकायत..

 महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शराबी टीजी टू और जेई कल्लूराम के द्वारा महिला की बदनामी के बाद महिला पुलिस से न्याय की उम्मीद कर रही लेकिन उसकी किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही।उसने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत भी दर्ज कराई है जिसपर जांच की जा रही है। साथ ही अधिशाषी अभियंता द्वितीय  को पत्र लिखकर उनसे भी न्याय की गुहार लगाई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us