
लखनऊ:गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में पहली गिरफ्तारी.पूर्व चीफ़ इंजीनियर गिरफ्तार.!
On
सपा सरकार में लखनऊ में बने गोमती रिवर फ्रंट के घोटाले की जाँच सीबीआई द्वारा की जा रही है..क़रीब 1500 करोड़ के इस घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जाँच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है।सिंचाई विभाग के पूर्व चीफ़ इंजीनियर रूप सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है।Gomati river front scam
यूपी में योगी सरकार ने घोटाले की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आलोक सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी।कमेटी ने घोटाले की रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।जिसके बाद रूप सिंह यादव समेत सिंचाई विभाग के कई इंजीनियर, ठेकेदारों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।Gomati river scam
यूपी सरकार ने बाद में ये मामला सीबीआई को भेज दिया था, जिसके बाद 24 नवंबर 2017 को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
