Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lakhimpur Three Girls Missing News:स्कूल पहुँच अचानक ग़ायब हो गईं कक्षा नौं की तीन छात्राएं पुलिस खोजने में जुटी

Lakhimpur Three Girls Missing News:स्कूल पहुँच अचानक ग़ायब हो गईं कक्षा नौं की तीन छात्राएं पुलिस खोजने में जुटी
Lakhimpur:ग़ायब छात्राएं (बाएं से) शांति वर्मा, रूही गुप्ता, काज़ल यादव

यूपी के लखीमपुर ज़िले में हड़कंप मचा हुआ है.कक्षा नौं में पढ़ने वाली तीन लड़कियां एक साथ गायब हो गईं हैं.तीनों स्कूल पहुंचीं थीं.औऱ फिर वहां से घर नहीं लौटी.पुलिस ने तीनों के पोस्टर जारी किए हैं.औऱ कई टीमें खोजने में लगी हुईं हैं. Lakhimpur Kheri Three girls Missing News In Hindi

Lakhimpur Kheri Three Girls Missing News:यूपी का लखीमपुर खीरी ज़िला एक बार फ़िर चर्चा में है.यहाँ शनिवार को स्कूल के लिए निकली कक्षा नौ में पढ़ने वाली तीन छात्राएं एक साथ ग़ायब हो गईं.तीनों एक ही स्कूल की छात्रा थीं.तीनों की उम्र महज 14 साल है.एक साथ तीन लड़कियों के गायब होने से पुलिस के भी हाँथ पैर फूल गए हैं.परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं.एसपी खीरी खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहें हैं.पुलिस सर्विलांस व अन्य ज़रूरी संसाधनों की मदद से छात्राओं को खोजने में जुटी हुई है.पुलिस ने तीनों ग़ायब छात्राओं की फ़ोटो जारी करते हुए आम जनता से भी मदद की अपील की है. Lakhimpur Kheri News

क्या है पूरा मामला..

दरअसल ज़िले के निघासन थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नौ की तीन छात्राएं शुक्रवार सुबह आठ बजे रोज की तरह एक छात्रा साइकिल से और दो पैदल स्कूल जानें के लिए निकली थीं.इसके बाद तीनों स्कूल से घर वापस नहीं पहुंचीं. Lakhimpur Girls Missing News

देर शाम जब तीनों घर नहीं लौटी तो परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया औऱ पुलिस को भी मामले की सूचना दी.पुलिस की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि तीनों स्कूल तो पहुंचीं थीं लेकिन सुबह 9 बजे ही तीनों स्कूल से एक साथ बाहर निकल आईं थीं.स्कूल से निकलते हुए तीनों का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाँथ लगा है.जिसमें तीनों स्कूल गेट से बाहर निकलते हुए दिखाई पड़ रहीं हैं. Lakhimpur Three Girls Student Missing

तीनों स्कूल ड्रेस पहने हुए हैं औऱ तीनों के पास स्कूल बैग भी है.साइकिल से जानें वाली छात्रा अपनी साइकिल सहित स्कूल गेट से बाहर आ रही है.सीसीटीवी के अनुसार तीनों सुबह 9:08 पर स्कूल गेट से बाहर निकल रहीं हैं.Lakhimpur News

खीरी पुलिस अधीक्षक ने मामले के बाबत बताया है कि तीनों लड़कियों को खोजा जा रहा है.पुलिस औऱ सर्विलांस की टीमें लगीं हुईं हैं.जल्द ही तीनों छात्राओं की सकुशल बरामदगी की जाएगी.Lakhimpur Girls Missing News In Hindi

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us