Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:भाई ने बहन की गोलीमार सिर्फ़ इसलिए कर दी हत्या..रोटियां गोल नहीं बनी थीं!

यूपी:भाई ने बहन की गोलीमार सिर्फ़ इसलिए कर दी हत्या..रोटियां गोल नहीं बनी थीं!
मृतक सुमन फ़ाइल फ़ोटो

रोटियों के झगड़े में कोई भाई अपनी बहन को गोलीमार दे सुनकर हैरानी हो रही हैं न लेकिन ऐसा हुआ है लखीमपुर खीरी में पढ़े पूरी खबर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

लखीमपुर खीरी:एक बहन को अपने भाई के हाथों सिर्फ़ इस लिए मरना पड़ा क्योंकी उसने भाई को खाने में ठंडी रोटी परोस दी थी और वह रोटियां गोली भी कम थी बस इसी बात को लेकर भाई ने बहन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया औऱ फिर लाइसेंसी बंदूक निकाल बहन को गोलीमार  दी मामला ज़िले के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव का है।यह वारदात सोमवार रात को मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के बरखेड़ा गांव की है।जहां पर दो दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई सुमन सिंह (36) अपने भाई के लिए खाना बना रही थी।

ये भी पढ़े-यूपी:सरकारी स्कूल के मिड डे मील में बंट रही सूखी रोटी और नमक का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर दर्ज हो गया मुकदमा!

आपको बता दे कि मृतक सुमन के पिता की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी थी। सुमन का भी कोई सगा भाई नहीं था। सुमन अपने चचेरे भाई सोनू को अपने सगे भाई से बढ़कर मानती थी। एक साल पहले सुमन की शादी हुई थी। बताया जाता है कि सोमवार रात घटना के समय रात में सोनू शराब के नशे में अपनी बहन से रोटी गर्म न होने के चलते झगड़ा कर बैठा। इसके बाद पिता की लाइसेंसी बंदूक से सुमन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। इस हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। मोहम्मदी के इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने कहा कि सुमन सिंह की उसके चचेरे भाई द्वारा खाना अच्छा न बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद भाई ने लाइसेंसी बंदूक से सिर पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कनेरी गांव में बाइक की टक्कर से एक नौ वर्षीय किशोर गंभीर घायल हो...
होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त
ईरान-इजरायल युद्ध से हिला तेल बाजार, 80 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल…क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?
Fatehpur News: 5 रुपये में 28 लाख का सपना ! लालच में फंसा योगेंद्र, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं के लिए खास चेतावनी, जानें क्या करें और क्या बिल्कुल न करें
खामेनेई का यूपी कनेक्शन: बाराबंकी के किंटूर से ईरान की सर्वोच्च सत्ता तक का सफर
आज का राशिफल 02 मार्च 2026: भोले बाबा को जल अर्पित कर करें दिन की शुरुआत, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us