Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर:जुमे की नमाज़ के बाद उपद्रवियों ने की जमकर आगज़नी..तोड़फोड़..14 को लगी गोली..!

कानपुर:जुमे की नमाज़ के बाद उपद्रवियों ने की जमकर आगज़नी..तोड़फोड़..14 को लगी गोली..!

नागरिकता कानून को लेकर यूपी में प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कानून व्यवस्था तार तार हो गई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कानपुर:नागरिकता एक्ट को लेकर दिल्ली से उठी आग लखनऊ होते हुए अब पूरे यूपी में फैल गई है।गुरुवार को लखनऊ में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा व आगजनी की जिसके चलते गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।(Kanpur news CAA CAB NRC protest violence)

ये भी पढ़े-यूपी:राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में बन्द हुई इंटरनेट सेवा..!

गुरुवार को लखनऊ और सम्भल में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई हाई लेवल मीटिंग की।और प्रदेश वासियों के लिए सन्देश जारी किया।पूरे प्रदेश में पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग एलर्ट पर था।बावजूद इसके शुक्रवार को यूपी के कई हिस्सों से हिंसक प्रदर्शन की खबरें आईं हैं।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे बड़ा दंगा कानपुर में हुआ यहां जुमे की नवाज़ को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।सभी बड़े अधिकारी सड़को पर उतरकर खुद मोर्चा सम्भाले हुए थे।बावजूद इसके जुम्मे की नमाज़ के बाद कानपुर के अधिकांश इलाकों में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया।

जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतर प्रदर्शनकारियों ने बाबूपुरवा ईदगाह मैदान के पास पुलिस की तीन बाइकों (जेब्रा) समेत चार गाड़ियां फूंक दीं। सड़क किनारे खड़ी अन्य वाहनों पर भी तोड़फोड़ की। पथराव के साथ ही तमंचे से फायरिंग की और हथगोले भी फेंके।

ईदगाह मैदान में क़रीब दो हजार प्रदर्शनकारी एकत्रित हो प्रदर्शन करने।कई प्रदर्शन कारी हांथो में तमंचे लिए फायरिंग करने लगे।कुछ के हांथो में कांच की बोतलों में पेट्रोल था तो कुछ हथगोले भी लिए हुए थे।जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसके चलते 14 उपद्रवियों के गोली लगने की सूचना है।सभी घायलों को हैलट अस्पताल भेजवाया गया है।जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उपद्रवियों की तरफ़ की गई फायरिंग और बमबारी में दर्जनों पुलिस के अधिकारी और सिपाही चोटिल हुए हैं।फ़िलहाल कानपुर में इंटरनेट की सेवा बन्द है।स्थिति तनावपूर्ण लेक़िन पुलिस के नियंत्रण में है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us