
हाथरस कांड:नहीं बचेंगे हाथरस के दरिंदे..सीबीआई ने दाख़िल की चार्जशीट.!
On
सीबीआई ने अदालत में हाथरस केस की चार्जशीट दाख़िल कर दी है.सीबीआई को जांच में क्या मिला है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की ये रिपोर्ट..
लखनऊ:शुक्रवार को सीबीआई ने हाथरस केस की चार्जशीट अदालत में दाख़िल कर दी।सीबीआइ की टीम की ओर से जांच अधिकारी सीमा पाहूजा ने चार्जशीट दाखिल की।
सीबीआई की तरफ़ से दाखिल चार्जशीट में चारों आरोपितों के खिलाफ सीबीआइ ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ और एससी-एसटी की धारा में केस बनाया है।
सीबीआइ ने चार्जशीट में इस मामले में चारों आरोपितों को सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, छेड़छाड़ तथा एससी-एसटी एक्ट का आरोपित माना है। इस मामले में सीबीआइ संदीप, लवकुश, रवि व रामू के खिलाफ दो महीने से पड़ताल कर रही थी।

इस पूरे प्रकरण में योगी सरकार की भी जमकर किरकिरी हुई थी।विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रहा।पीड़ित परिवार से मिलने वाले नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।कांग्रेस के राहुल और प्रियंका गाँधी भी पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस पहुँचे थे।
Tags:
Related Posts
Latest News
11 Sep 2026 12:25:42
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
