Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बेहटा बवाल-किसने लिखी बवाल की पटकथा.?ढाई दशक बाद फ़िर से बेहटा में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश!

फतेहपुर:बेहटा बवाल-किसने लिखी बवाल की पटकथा.?ढाई दशक बाद फ़िर से बेहटा में साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश!
मौलवी का कमरा जहां प्रतिबंधित मांस मिला फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गाँव में मंगलवार को हुए बवाल के बाद रात शांति के साथ बीती।लेक़िन सवाल अभी भी इस बात का बना हुआ है कि बेहटा में साम्प्रदायिक हिंसा कराने की कोशिश किसने की पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:मंगलवार को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गाँव में गौकसी की सूचना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया और इसी बीच कुछ लोगों ने इकट्ठे होकर उस मदरसे को आग के हवाले कर दिया जिसमें से गौ का मांस व कुछ अवशेष मिले थे।

दिनभर छावनी बना रहा बेहटा..

मंगलवार को बेहटा में हुए बवाल के बाद दिन भर डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ गाँव मे गश्ती करते रहे और बुधवार को भी गांव में ऐतिहात के तौर पुलिस बल को तैनात किया गया है।बुधवार को बवाल के बाद बेहटा में मौजूद जिलाधिकारी संजीव कुमार ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत की

यह भी पढ़े:फतेहपुर:मदरसे में आगजनी,बवाल औऱ तोड़फोड़..गौकसी की सूचना पर आक्रोशित हुए ग्रामीण.!

उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि बेहटा में मुश्ताक अली पुत्र मुन्नू द्वारा गौकसी की गई थी जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए एक दो कमरे के मकान को जिसको मदरसा कहा जा रहा है उसको जलाने की कोशिश की लेकिन मौक़े पर तत्काल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आग पर काबू कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि गौकसी के आरोपी मुश्ताक अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताई सच्चाई..

बिंदकी कोतवाली के बेहटा गाँव मे हुए बवाल पर ग्रामीणों के बीच डर व दहशत का माहौल बन गया कई घरों के लोग अपने घरों में तालाबंदी कर पलायन कर गए।गाँव की गलियों में केवल पुलिस के बूट की आवाज गूंजती रही।युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मुस्ताक अली पुत्र मुन्नू शाह द्वारा सोमवार को गौकसी करने की सूचना मिली जिसके बाद ग्रामीण मौक़े पर पहुंचे तो देखा कि गाय के अवशेष पड़े हुए हैं जिसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और गौवंस के अवशेषों को वहीं दफन कराया लेक़िन मंगलवार को एक बार फ़िर मुश्ताक ने गौकसी की जिसके बाद ग्रामीण भड़क उठे और मदरसे को आग के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मुश्ताक के पिता मुन्नू द्वारा भी क़रीब 30 साल पहले गौकसी की गई जिसके बाद भी गाँव में खूब बवाल हुआ था और अब उसके बेटे ने भी गौकसी कर गाँव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

अब तक क्या हुआ..

गौकसी के बाद हुए बवाल में अब तक पुलिस ने गौकसी करने वाले मुश्ताक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।इसके अलावा पुलिस ने मदरसा जलाने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ़ भी क़रीब 60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।इस मामले में पुलिस कप्तान रमेश ने लापरवाही के चलते बिंदकी कोतवाल और खजुहा चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us