Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उन्नाव रेप केस:रेप पीड़िता के साथ क्या है एक आरोपी का शादी कनेक्शन..!

उन्नाव केस आरोपी-फ़ोटो साभार गूगल

उन्नाव रेप पीड़िता की इलाज के दौरान बीते देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

उन्नाव:रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने वाले पांचो आरोपियों के नाम शुभम त्रिवेदी, शिवम त्रिवेदी, उमेश बाजपेयी, राजकिशोर, व हरिशंकर हैं।इन सभी के ऊपर रेप पीड़िता को जिंदा जलाने का आरोप है।अब पीड़िता की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है।

क्या है पीड़िता का शादी कनेक्शन...

आरोपियों में शिवम त्रिवेदी नाम का आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार कई सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा।जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी शिवम शादी करने से मुकर गया।जिसके बाद लड़की ने पुलिस का सहारा लिया लेक़िन बिहार थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।ऊपर से पीड़िता लड़की के ऊपर ही शिवम से अलग हटने का दबाव बनाने लगी।इसके बाद लड़की ने पुलिस की ओर से मदद न मिलता देख कोर्ट के माध्यम से आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया।और आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

ये भी पढ़े-हैदराबाद एनकाउंटर:जिस पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में हुआ रेपिस्टों का एनकाउंटर..उन्हें क्यों कहते हैं लोग 'एनकाउंटर मैन'..!

18 जनवरी 2018 को रायबरेली कोर्ट में पीड़िता और आरोपित शिवम त्रिवेदी ने शादी के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था। अनुबंध में लिखा गया था कि शादी के बाद वह लड़की का पूरा ख्याल रखेगा। उसे हर्जा, खर्चा देगा। उसके भरण पोषण की जिम्मेदारी शिवम की है। अनुबंध के कुछ दिन बाद ही सारी कसमें टूट गईं।जेल से छूटने के बाद आरोपी पीड़िता को अकेला छोड़कर चला गया। फिर क्या था। पीड़िता ने अपना हक मांगा तो उसने धमकी दी। गांव में पंचायत हुई तो शिवम के घरवालों ने पीड़िता पर दबाव बनाया कि रुपये ले लो और शिवम को छोड़ दो। सूत्रों की माने तो आरोपित परिवार पीड़िता को 3 लाख रुपये हर्जाना देने की बात कर रहे थे। प्रधान के घरवालों का कहना था कि इन रुपयों से दूसरी शादी कर लेना।

इस तरह के समझौते के लिए पीड़िता और उसका परिवार तैयार नहीं हुआ और लगातार अपने हक और न्याय की लड़ाई लड़ता रहा।हर तरह की कोशिश करने के बाद जब आरोपी निराश हो गया तो उसने पीड़िता लड़की को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और बीते दिनों मौका पाकर अपने चार और साथियों संग मिलकर लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

07 Dec 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं....
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Follow Us