Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अनियंत्रित हुई बाइक..सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार युवक..एक की मौक़े पर मौत..दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम..!

फतेहपुर:अनियंत्रित हुई बाइक..सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार युवक..एक की मौक़े पर मौत..दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

रविवार देर रात एक बाइक में सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो अपनी जान गवां बैठे।यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के Nh2 की है।पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:एक बाइक में सवार दो लोग रविवार रात सड़क हादसे का शिकार हो अपनी जान गवां बैठे।दोनों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई।यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के Nh2 पर स्थित मोटू होटल के समीप की है।अब तक दोनों मृत युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़े-यूपी:बड़ा हादसा-सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत..15 से ज़्यादा लोग घायल..राहत बचाव कार्य जारी.!

जानकारी के अनुसार रविवार रात क़रीब 10 बजे एक डिस्कवर बाइक जिसका गाड़ी नम्बर यूपी 70 ए.एल. 7606 जिसमें दो लोग सवार थे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मोटू होटल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।और बाइक में सवार दो लोगों में से एक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में दम तोड़ दिया।

ये भी पढें-यूपी:सड़क हादसे का शिकार हुई कैबिनेट मंत्री के काफ़िले की गाड़ी..दो पुलिसकर्मी घायल..हालत गम्भीर.!

चौडगरा चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवों की शिनाख्त कराई जा रही है।अब तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

जगह जगह बने अवैध ब्रेकर बन रहे हादसों की वजह..

रविवार रात हुए हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत के मामले में दो कारण प्रमुख रूप से नज़र आ रहे हैं।पहला कि-बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।यदि दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।दूसरा कारण मौत के पीछे हाइवे में जगह जगह बने अवैध रूप से ब्रेकर हैं जिन ब्रेकरों की वजह से अक्सर रात के वक़्त हादसे होते रहते हैं।यह ब्रेकर न तो मानक के अनुरूप बने हैं और न ही इन ब्रेकरों में रेडिएम लगा होता है जिस वजह से ये रात में दूर से नज़र भी नहीं आते हैं।और अक्सर सड़क हादसे का कारण बनते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us