Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:यातायात प्रभारी ने जब काट दिया..ट्रैफ़िक पुलिस में ही तैनात जवान की बाइक का चालान!

फतेहपुर:यातायात प्रभारी ने जब काट दिया..ट्रैफ़िक पुलिस में ही तैनात जवान की बाइक का चालान!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफ़िक पुलिस में ही तैनात एक जवान की बाइक का चालान काट दिया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:इसी माह से देश भर में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट का असर हर जगह दिखने लगा है।हेलमेट की बिक्री में आई तेज़ी इस बात की गवाह है कि लोग भारी भरकम चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनकर चलने लगे हैं।लेक़िन आज जनपद में उस वक्त यातायात प्रभारी आशीष सिंह की चर्चाएं तेजी से होने लगी जब उन्होंने अपने ही विभाग(यातायात पुलिस) में तैनात एक जवान की बाइक का बिना नम्बर प्लेट और हेलमेट न पहने होने की वजह से चालान काट दिया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:प्रेमी प्रेमिका की फोन पर हुई बात फ़िर जंगल में मुलाकात..इसके बाद जो हुआ वो खौफनाक था!

दरअसल यातायात प्रभारी टीएसआई आशीष सिंह अपनी पूरी टीम के साथ शहर के रानी कालोनी में स्थित सीओ ऑफ़िस के पास वाहन चेकिंग लगाए हुए थे उसी दौरान ट्रैफ़िक पुलिस में ही तैनात होमगॉर्ड शिवबीर सीओ आफिस से बाइक में सवार होकर सड़क की तरफ आ रहे थे तभी चेकिंग कर रहे टीएसआई ने शिवबीर की बाइक को रुका लिया।बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस का जवान शिवबीर न तो हेलमेट पहने था और न ही उसकी बाइक में नम्बर प्लेट लगी थी।फिर क्या था यातायात प्रभारी ने बिना देर किए उस जवान की बाइक का इन कमियों की वजह से चालान कर दिया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:प्रधान प्रतिनिधि पर हुआ जानलेवा हमला..पुलिस साक्ष्य जुटा मामले की जांच में जुटी!

यातायात प्रभारी आशीष सिंह द्वारा की गई इस तरह की कार्यवाही आज दिन भर ज़िले में चर्चा का विषय बनी रही।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us