Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:एक्शन में पुलिस-चोरी के माल सहित एक चोर दो सर्राफ़ गिरफ्तार..शहर में हुई कई बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा!

फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

पुलिस अधीक्षक रमेश द्वारा गठित की गई स्पेशल पुलिस टीम ने एक बड़े चोरों के गैंग को पकड़ बीते दिनों हुई शहर क्षेत्र की कई बड़ी चोरियों का खुलासा कर दिया है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर:बीते कुछ दिनों  के भीतर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई ताबड़तोड़ चोरियों से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था।इन चोरियों का खुलासा न होने से पुलिस की भी कार्यशैली पर प्रश्न उठने शुरू हो गए थे।क्योंकि शहर क्षेत्र में नियमित अंतराल में लगातार बड़ी बड़ी चोरियां हो रहीं थीं।इसी को मद्देनजर रखते हुए एसपी रमेश ने चोरियों की रोकथाम और हो चुकी चोरियों के खुलासे के लिए एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया।सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा की देखरेख में गठित स्पेशल टीम ने बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं का बारीकी से परीक्षण करना शुरू किया और धीरे धीरे पुलिस के हाँथ कई अहम सुराग लगने शुरू हुए।सबसे पहले पुलिस ने कई सर्राफ़ दुकानदारों से पूछताछ शुरू की और धीरे धीरे पुलिस को सारी कड़ियां जुड़ती दिखने लगीं।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:चार चोर दो दुकानदार फ़रार..पढ़े चोरों का गैंग कैसे करता था चोरी..और कहां बेंचे जाते थे ज़ेवरात.!

गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को सदर कोतवाली क्षेत्र से उठा लिया।पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्थे चढ़ा अभियुक्त मुसर्रफ पुत्र किफायत अली निवासी मसवानी ने बताया कि वह और उसके दो साथी मोहम्मद अहमद उर्फ़ भूरा व आरिफ़ मिलकर घरों में चोरियों को अंजाम देते थे इसके बाद चोरी के माल को विनोद पुत्र गुलाबचंद निवासी अशोथर व राजा पुत्र जमील निवासी लालगंज के यहाँ बेचते थे।चुराए गए आभूषणों को उपरोक्त दुकानदारो द्वारा गलाकर, आकार परिवर्तित कर दिया जाता था।पुलिस ने दोनों दुकानदार विनोद व राजा को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि मो. अहमद उर्फ भूरा व आरिफ़ फ़रार हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च..मनचलों के विरुद्ध अभियान चला कार्यवाही के निर्देश!

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि बीते एक साल के अंदर सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शहर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में से कुल 8 चोरी की घटनाओं में उपरोक्त चोर व दोनों दुकानदार शामिल रहे हैं।एसपी ने बताया कि इस गैंग के दो सदस्य अभी फ़रार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक रमेश ने यह भी बताया कि गिरफ्तार हुए तीनों अभियुक्तों के पास से क़रीब 5 लाख के सोने व 50000 के चांदी के आभूषणों के अलावा 66700 रुपए नगद नौ मोबाइल सेट,दो टीवी,चार कलाई घड़ी बरामद हुई हैं।

एसपी ने घटना का सफ़ल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुरुस्कार की भी घोषणा की है।

12 Sep 2019 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us