Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण:मन्दिर के लिए सड़क पर उतर आंदोलन करेगा बजरंग दल-शानू सिंह!

फतेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण:मन्दिर के लिए सड़क पर उतर आंदोलन करेगा बजरंग दल-शानू सिंह!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शहर के बाँके बिहारी मंदिर में कथित घोटाले को लेकर अब बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह ने भी प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीक़े से कराने की मांग की है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:भाजपा नेताओ द्वारा शहर के बाँके बिहारी मंदिर में हुए कथित घोटाले को लेकर आवाज़ उठाई गई है।सबसे पहले भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया।इसके बाद सदर विधायक विक्रम सिंह ने भी युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही साथ ही जिला प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए।

बजरंग दल ने क्या कहा..?

बजरंग दल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग जिला प्रशासन की ओर से की है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर:बाँके बिहारी प्रकरण:लोगों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं..प्रशासन की भूमिका पर भी विधायक ने उठाए सवाल.!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक शानू सिंह 'अमित' ने कहा कि जब मन्दिर की देख रेख करने वाले व्यक्ति पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है तो उसे वह काम स्वेच्छा से छोड़ देना चाहिए।उन्होंने कहा कि सदर विधायक विक्रम सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह द्वारा यदि सवाल उठाए गए हैं तो कंही न कंही कुछ बात जरूर होगी।शानू सिंह ने आगे कहा कि-"जब आग लगती है तभी धुंआ उठता है ऐसे धुंआ नहीं उठता है।"
बजरंग दल जिला संयोजक शानू सिंह ने कहा कि-'सदर विधायक की जिला प्रशासन से इस मामले में बात हुई है और प्रशासन ने जांच के लिए दो दिनों का समय मांगा है।यदि प्रशासन की जांच सही व निष्पक्ष नहीं हुई तो बजरंग दल मन्दिर के मामले में सड़क पर उतर आन्दोल करेगा।'

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बांके बिहारी मंदिर में जीर्णोद्धार के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला..भाजपा जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेताओं को पत्र लिख की शिकायत!

अब जब यह मुद्दा हर तरफ़ चर्चा में है और इस पूरे मामले में एक बसपाई नेता  पर मंदिर के जीर्णोद्धार के नाम पर घोटाला करने का आरोप भाजपा नेताओं द्वारा लगाया जा रहा है तो देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन कैसे कदम उठाता है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us