Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:धारदार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतारा..पुलिस जाँच में जुटी!

फतेहपुर:धारदार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतारा..पुलिस जाँच में जुटी!

ज़िले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार सुबह एक गाँव के बाहर खेतों में युवक का हत्यायुक्त शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर: शनिवार सुबह सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतों में मिली युवक की हत्यायुक्त लाश से इलाके में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गौती गाँव का रहने वाला 23 वर्षीय अनीश पुत्र उमर अली बीती रात क़रीब 10 बजे अपने घर से बाइक में सवार होकर किसी से मिलने गया था।लेक़िन वह पूरी रात वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़े:जब साथ जी न सकें तो साथ में जान देकर दुनियां को अलविदा कह गया एक प्रेमी जोड़ा.!

शनिवार सुबह गाँव के बाहर अनीस की खेतों के पास रोड में गिरी हुई मोटरसाइकिल गाँव वालों ने देखी इसके बाद जब लोगों ने खोजबीन शुरू की तो पास में ही एक खेतों में अनीस का शव गाँव वालों को दिखा। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद रईस ने बताया कि बीती रात क़रीब 10 बजे उसके भाई के फ़ोन में किसी का फोन आया था जिसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर चला गया था। रईस ने बताता की जब काफ़ी रात तक मेरा भाई अनीस वापस नहीं आया तो सबको चिंता हुई लेक़िन आज सुबह भाई की लाश मिलने की सूचना मिली।

घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक ने किया दौरा...

शनिवार सुबह जैसे ही जिले में हत्या की ख़बर आग की तरह फैली तो आनन फानन में पुलिस अधीक्षक रमेश ने घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की।पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि घटना का जल्द जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us