Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:हादसों का हब बना नउवाबाग़..फ़िर हुई दो की मौत..!

UP:हादसों का हब बना नउवाबाग़..फ़िर हुई दो की मौत..!
फतेहपुर मर्चरी हाउस के बाहर बैठे ग़मगीन परिजन।फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में कई ऐसे क्षेत्र हैं जो दुर्घटना बाहुल्य हैं।बावजूद इसके ऐसे क्षेत्रों में ज़िले का ट्रैफिक प्रशासन पूरी तरह से नदारद रहता है।सबसे ज़्यादा हैरत की बात तो यह है कि शहर से जुड़े हुए दुर्घनाग्रस्त इलाकों में भी ट्रैफिक या सिविल पुलिस की मौजूदगी नहीं रहती है। जिसके चलते और अधिक दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।

ये भी पढ़े-UP:दो भाइयों ने मिलकर कर दी चचेरे भाई की हत्या..हत्यारोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!

ऐसा ही एक दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र सदर कोतवाली क्षेत्र का नऊवाबाग़ इलाक़ा है यहां NH2 पर लगभग हर रोज ही सड़क हादसे होते हैं जिनमें जनहानि होती है।

शुक्रवार सुबह एक बार फ़िर नवुआबाग बाईपास पर एक बाइक में सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार टैंकर ने टक्कर मार दी।जिसके चलते बाइक में सवार दोनों युवकों की मौक़े पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े-UP:दो भाइयों ने मिलकर कर दी चचेरे भाई की हत्या..हत्यारोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा..!

जानकारी के अनुसार बीर सिंह पुत्र रमेश चन्द्र(26) निवासी बहलोलपुर थाना हुसैनगंज अपने एक साथी सहित अपने घर से शहर के पक्का तालाब इलाक़े में खुली गैस बिल्डिंग की दुकान में आ रहा था।तभी नुउवाबाग़ इलाक़े में उसकी बाइक को पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार टैंकर ने टक्कर मार दी और वह दोनों बाइक सहित रोड पर गिर पड़े जिसके बाद टैंकर दोनों को कुचलता हुआ फ़रार हो गया।

मौक़े पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us