Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:होली की खुशियां मातम में बदली..फतेहपुर में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत..!

UP:होली की खुशियां मातम में बदली..फतेहपुर में हुए सड़क हादसों में तीन की मौत..!
Fatehpur news:फ़ोटो युगान्तर प्रवाह।

यूपी के फतेहपुर में सोमवार को दो अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:तीन परिवारों में होली का त्योहार खुशियां नहीं मातम लेकर आया।दो अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत हुए सड़क हादसों में कुल तीन युवाओं की मौत हो गई।

ये भी पढ़े-UP:जज़्बा,संघर्ष औऱ पत्नी की प्रेरणा से फतेहपुर के किसान का बेटा बना अधिकारी..!

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपुर निवासी रमेश का 19 वर्षीय पुत्र दीपू अपनी शादीशुदा बहन के यहां होली का सामान देने गया हुआ था।वहाँ से जब वह वापस बाइक से लौट रहा था तो गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह के नजदीक बड़े पुल के पास एक गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आ गया।ट्रक के पहियों के नीचे आ जाने से उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई।सूचना पर ज़िले के एम्बुलेंस मैन के रूप में चर्चित समाजसेवी अशोक तपस्वी पहुंचे और शव को अपनी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। (fatehpur road accident)

ये भी पढ़े-रवीश कुमार ने ट्रोलर्स को कही मां, बहन और महबूबा की बात..जानें क्या है मामला..!

सोमवार को ही देर शाम किशनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक और सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगो की मौत हो गई।

यहां दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो जाने से दोनो बाइकों के चालकों की मौक़े पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार इस सड़क हादसे में किशनपुर थाना क्षेत्र के गनहीँ गाँव निवासी गोपाल सिंह(30) पुत्र रामेश्वर और मुकेश(25) पुत्र छेद्दु की मौत हुई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us