Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अंधेरगर्दी!ज्वालागंज चौराहे पर लगे फ़व्वारे से लाइटें खोल ले गए चोर.!

फतेहपुर:अंधेरगर्दी!ज्वालागंज चौराहे पर लगे फ़व्वारे से लाइटें खोल ले गए चोर.!
फतेहपुर:ज्वालागंज चौराहे में लगी लाइटें।

फतेहपुर नगर पालिका द्वारा ज्वालागंज चौराहे में लगवाए गए फ़व्वारे में लगी रंग बिरंगी लाइटों को चोर चुरा ले लगें हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:गज़ब हाल है ज़िले का, जहाँ चौबीसों घण्टे पुलिस का पहरा हो, चंद कदम पर पुलिस चौकी औऱ कुछ मीटर की दूरी पर कोतवाली हो वहां से भी चोरियां होने लगे तो फ़िर आप समझ सकते हैं कि ज़िले में पुलिसिंग किस दर्जे की हो रही है!Fatehpur jawalaganj news

ये भी पढ़ें-Up Panchayat chunav 2020:पंचायत चुनावों की तारीखों को लेकर मंथन शुरू..इस महीने में हो सकतें हैं.!

मामला ज्वालागंज चौराहे का है, यहाँ नगरपालिका फतेहपुर द्वारा चौराहे का सुंदरीकरण करा एक शानदार फव्वारा लगवाया गया था।फ़व्वारे में रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटें लगवाईं गईं थीं जो शाम होते ही जल जातीं थीं।चौराहे पर लगे इस फ़व्वारे को देखने के लिए लोग रात को चौराहे पर पहुँचतें थे। fatehpur news

लेकिन बीती रात चोरों द्वारा फ़व्वारे में लगी लाइटें खोल लीं गईं।नगर पालिका द्वारा इस मामले में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल..

फ़व्वारे में लगी आठ लाइटें चोरी हुईं हैं, जिनकी कीमतों क़रीब 21 हजार बताई जा रही है।भले ही यह चोरी देखने में महज कुछ हजार की है लेकिन सवाल गम्भीर है क्योंकि ज्वालागंज शहर का वह चौराहा है जहाँ हर वक्त पुलिस का साया रहता है।जहाँ फ़व्वारा लगा हुआ है उस चौराहे पर हमेसा कोतवाली पुलिस और ट्रैफ़िक के जवान मौजूद रहते हैं।यहां से कुछ कदम की दूरी पर बस स्टॉप के सामने पुलिस चैकी स्थापित है और थोड़ी ही दूरी पर कोतवाली है।ऐसे में सवाल उठता है कि कदम कदम पर पुलिस का पहरा होने के बावजूद चोरों की इतनी हिम्मत की और घटना को अंजाम दे दिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us