Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-मृतक की पत्नी और बेटे से पुलिस नहीं कर पा रही है पूछताछ..असली क़ातिल कौन रहस्य गहराया.!

फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-मृतक की पत्नी और बेटे से पुलिस नहीं कर पा रही है पूछताछ..असली क़ातिल कौन रहस्य गहराया.!
फतेहपुर:मृतक शिवशंकर के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह।

थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव में हुई पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव की हत्या का राज गहराता चला जा रहा है..पाँच दिन बीतने के बावजूद अब तक पुलिस के हाँथ खाली ही हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की फॉलोअप रिपोर्ट।

फतेहपुर:पूर्व प्रधान शिवशंकर सिंह यादव की हत्या के खुलासे में लगीं  एसओजी औऱ थरियांव पुलिस के हाँथ अब तक खाली ही हैं।पुलिस मृतक के बेटे और पत्नी को थाने बुलाकर पूछताछ करना चाह रही है।लेकिन वह थाने जाने को तैयार नहीं हो रहे हैं।पुलिस की पूछताछ से परिजनों का इस तरह से बचना भी कई सवाल खड़े कर रहा है!

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-राजनीतिक षणयंत्र में उलझ गई हत्या की गुत्थी..साध्वी की चौखट पर पहुँचे सैकड़ो ग्रामीण..!

हालांकि मृतक के बेटे चमन का कहना है कि वह पुलिस को सबकुछ बता चुके हैं।उसकी माँ भी सबकुछ बता चुकी हैं।माता वृद्ध हैं और हादसे से उनको गहरा आघात पहुँचा हैं।सोमवार को माता जी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी इलाज़ के लिए फतेहपुर के अस्पताल लेकर गए थे।परिजनों का साफ़ कहना है कि पुलिस को जो पूछना है घर आकर पूछें अब हम थाने नहीं जाएंगे।

24 घण्टे पुलिस का पहरा.!

घटना के बाद से पुलिस के सिपाही मृतक के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात में रहते हैं।तीन शिफ्ट में दो दो सिपाहियों की ड्यूटी नियमित रूप से लगाई गई है।आरोपी पक्ष भी गाँव का होने की वजह से पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ी हुई है।

बेवजह फँसाया जा रहा है.!

गाँव में मंगलवार को सब कुछ सामान्य था।लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे।पीड़ित पक्ष के दरवाजे बने मंदिर में जरूर कुछ लोग बैठे नजर आए।गाँव में कोई कुछ ज़्यादा बोलने को तैयार नहीं है।हालांकि कुछ लोग ऐसे मिले जिन्होंने यह जरूर कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान और उनके भाइयों को जबरन फँसाया जा रहा है।लेकिन लोगों ने यह भी कहा कि शिवशंकर की हत्या भी दुखदाई है।उसके परिवार के साथ बहुत बुरा है।अब किसने और क्यों मारा कुछ कह नहीं सकते।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-इन सवालों के जवाब तलाश कर रही है पुलिस..भाइयों सहित आरोपी बनाए गए वर्तमान ग्राम प्रधान..!

हत्या में पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी बनाए गए वर्तमान ग्राम प्रधान जय सिंह,उनके भाई जय सिंह व नरपत के घर के बाहर उनकी माँ और जय सिंह का बेटा नज़र आया।बेटे शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है।बेटे ने बताया कि हमारे घर वालों को बेजवह फंसा दिया गया है।जिस रात हत्या हुई है उस रात घर के सभी लोग घर पर ही सो रहे थे।घटना की जानकारी रात में गाँव वालों ने आकर दी थी।जिसके बाद हमारे पापा ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।रात से लेकर सुबह तक सभी लोग उन लोगों के दरवाज़े पर ही मौजूद थे।लेकिन दोपहर बाद हमारे ही पापा , चाचा को आरोपी बना दिया गया।इतना बताते बताते बेटे के आँखों मे आंसू निकल आये।आरोपियों की 65 वर्षीय वृद्ध माँ भी बहुत दुःखी हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:पूर्व प्रधान हत्याकांड-रात्रि के अंधेरे में किसने दाग दी सीने में गोली..पूछताछ जारी..!

थानाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने बताया कि मृतक के परिजन पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।जाँच कई बिंदुओं पर जारी है।जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us